लुधियाना में प्राइवेट कॉलेज में फार्मेसी की स्टूडेंट के साथ उसके पिता ने ही रेप कर दिया। 21 साल की स्टूडेंट घटना के वक्त घर में अकेली थी। इसी दौरान पिता शराब के नशे में आया। उसे जबरन कमरे में ले जाकर बेड पर पटक दिया। इसके बाद जबरदस्ती उसका रेप किया। अगले दिन वह कॉलेज पहुंची और सहेलियों के सामने रोने लगी। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद उसने वहीं पुलिस बुला ली। पुलिस ने बयान दर्ज कर आरोपी पिता के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है। जिस वक्त वारदात हुई, स्टूडेंट की मां घर पर नहीं थी। स्टूडेंट ने पुलिस को बताई आपबीती.. पुलिस बोली- केस दर्ज किया, आरोपी की तलाश
इस मामले में थाना टिब्बा के पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।