रोहतक में तीन पुलिसकर्मी निलंबित:जब्त शराब नष्ट करने की बजाय बेचने का मामला; थाना प्रभारी भी लाइन हाजिर

रोहतक जिले के महम थाने में जब्त की गई शराब को नष्ट करने के बजाय बाजार में बेचने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है, जबकि थाना प्रबंधक को लाइन हाजिर किया गया है। थाने में रखी थी जब्त की गई शराब घटना करीब 10 दिन पहले की है, जब थाने में रखी जब्त शराब को पूरी तरह नष्ट नहीं किया गया था। आरोप है कि इसे बाहरी व्यक्तियों की मदद से बाजार में बेच दिया गया। इस अनियमितता की जानकारी रोहतक के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुरेंद्र भौरिया तक पहुंची। एसपी भौरिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) गुलाब सिंह को सौंपी थी। डीएसपी ने एसपी को सौंपी जांच रिपोर्ट डीएसपी गुलाब सिंह ने मामले की गहनता से जांच की और अपनी रिपोर्ट एसपी को सौंपी। जांच पूरी होने के बाद एसपी सुरेंद्र भौरिया ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रबंधक उप-निरीक्षक सुभाष को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अतिरिक्त, तीन अन्य पुलिसकर्मियों को भी निलंबित किया गया है। निलंबित किए गए कर्मचारियों में ईएचसी ज्योतिस्वरूप (मालखाना मोहरर), एमएचसी जयभगवान और एसए ईएसआई सतपाल शामिल हैं। मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों द्वारा दोपहर एक बजे प्रेसवार्ता का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *