हिसार के होटल में दुकानदार मृत मिला, गर्लफ्रेंड पर शक:दोनों शादीशुदा, मृतक 3 बेटियों का पिता; परिजन बोले- जहरीला इंजेक्शन देकर मारा

हरियाणा के हिसार के एक होटल में युवक का शव मिला है। युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक दिन पहले यहां आया था। दोनों होटल के कमरा नंबर 203 में ठहरे थे। कुछ घंटों बाद जब एक होटल कर्मी कुछ पूछने के लिए उनके कमरे का दरवाजा खटखटाता है तो कोई आवाज नहीं आती। जैसे ही कमरा खोलकर देखा जाता है तो युवक मृत अवस्था में मिलता है, जबकि गर्लफ्रेंड मौके से गायब थी। होटल में मिली महिला और युवक की आईडी के अनुसार दोनों शादीशुदा थे। युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला मित्र ने उसे कोई जहरीला पदार्थ या जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… जहरीला पदार्थ या इंजेक्शन देने का आरोप
शिकायतकर्ता वीरेन्द्र (मृतक के ताऊ का बेटा) ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि महिला मित्र ने प्रदीप को कोई जहरीला पदार्थ खिलाया या फिर जहरीला इंजेक्शन लगाकर उसकी हत्या कर दी। एफआईआर में कहा गया है कि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत का कारण क्या रहा है। आज युवक का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक प्रदीप की शादी के बाद तीन बेटियां हैं। सबसे बड़ी 8 साल, दूसरी 5 साल और सबसे छोटी 1 साल की है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। अब पूरा मामला पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर टिका है, जिससे यह साफ हो सकेगा कि आखिर होटल के कमरे में प्रदीप की मौत कैसे हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *