कैथल जिले के गांव रामथली में करीब 17 आरोपियों ने मिलकर एक 10वीं कक्षा के छात्र की कृपाणों (चाकू) डंडे व लाठियों से हमला कर हत्या कर दी। छात्र का कुछ दिन पहले आरोपियों के साथ झगड़ा हो गया था, जिसकी सुलह करने के बहाने उसे माइनर पर बुलाया और वहां पहुंचते ही डंडे, लाठियों व कृपाण से हमला कर दिया। इस संबंध में मृतक के पिता ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने पांच नामजद सहित 12 अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। परिवार में एक बड़ी बहन गांव खरकां के मंगल सिंह ने गुहला थाना में दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके पास दो बच्चे हैं, जिनमें बड़ी लड़की महकप्रीत कौर व लड़का नवराज सिंह है। उसका 17 वर्षीय लड़का नवराज 10वीं कक्षा में ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल खरकां में पढ़ता था। आज वह अपनी दवाई लेने के लिए पटियाला गया हुआ था। उसके पास एक निजी अस्पताल रामथली से फोन आया कि नवराज सिंह को चोट लगी हुई हैं। सुलह के बहाने रजबाहे पर बुलाया इस पर उसका भाई सुरेन्द्र सिंह व अन्य अस्पताल में पहुंचे। वहां जाकर पता लगा कि नवराज के दोस्त विनीत का कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर लवप्रीत प्रजापत वासी रामथली से आपसी झगड़ा हुआ था। अब उसने विनीत व नवराज को बातचीत करने के लिए थे, खरक रोड रामथली से लदाना चक्कू की तरफ जाने वाली रजबाहा पर बुलाया। वहां पर दूसरे पक्ष के लवप्रीत उर्फ लब्बी, संजय, जोत, हरमन व अर्श बडैच अपने अन्य करीब 10/12 साथियों के साथ लाठी-डंडे तथा कृपाण (चाकू) लेकर पहुंचे हुए थे। बाइक पर सवार होकर हमलावर फरार वहां पहुंचते ही आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने नवराज को कई बार चाकू मारे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर आरोपी अपने बाइकों पर सवार होकर भाग गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने नवराज सिंह की हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस गुहला थाना के जांच अधिकारी नायब सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।