सूटकेस में मिली लाश मोगा की युवती की निकली:सड़क किनारे आधजली बॉडी पड़ी थी; बठिंडा में दोस्त के साथ रहती थी

बठिंडा में 11 फरवरी को लाल रंग के सूटकेस में पैक मिली युवती की लाश की पहचान मोगा के बाघा पुराना की रहने वाली मलिका के नाम से हुई है। वह पिछले कुछ समय से बठिंडा में अपनी एक दोस्त के साथ रह रही थी। फिलहाल उसके परिवार का कोई सदस्य सामने नहीं आया है। बीते कल दोपहर में कुछ ग्रामीण खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान कुत्ते सूटकेस को खींचते हुए दिखे तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने सूटकेस चेक किया तो उसमें लाश पड़ी थी। उसकी गर्दन के नीचे काकू नाम का टैटू बना हुआ था। लाश मिलने के बाद की 3 PHOTOS… गर्दन के नीचे ‘काकू’ नाम का टैटू बना था सहारा जन सेवा संस्था के कार्यकर्ता संदीप सिंह ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि बठिंडा-मलोट नेशनल हाईवे पर गांव बहमन दीवाना के पास किसी युवती की लाश मिली है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस भी पहुंच चुकी थी। लाश को सिविल अस्पताल में रखवाया गया। युवती की गर्दन के नीचे ‘काकू’ नाम का टैटू बना हुआ था। हम खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *