अंडर-19 वर्ल्डकप में धमाल मचाने के बाद समस्तीपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी अब ज्ञान के पिच पर उतरने वाले हैं। आने वाले 17 फरवरी से शुरू हो रही सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में वह शामिल होंगे। इसके लिए सीबीएसई ने उनका परीक्षा प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया है। उनका परीक्षा केंद्र ताजपुर रोड स्थित पोद्दार इंटरनेशल स्कूल है। जहां के शिक्षक और बच्चों को इसकी जानकारी मिली है। शिक्षक और बच्चे उत्साहित हैं। इसके साथ ही स्कूल प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन से विशेष सहयोग के लिए पत्राचार किया है। इस मुद्दे पर दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने स्कूल के हेड मास्टर से खास बातचीत की। स्कूल के हेड मास्टर एएनके सिन्हा ने कहा कि सीबीएसई ने जो परीक्षा का शेड्यूल भेजा है, उसमें वैभव सूर्यवंशी का भी एडमिट कार्ड हुआ है। वह 17 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा में शामिल होंगे। अलग-अलग तिथियों में उनकी परीक्षा मार्च इंड तक चलेगी। उन्होंने कहा कि जब से उनके पास वैभव का प्रवेश लेटर मिला हुआ है। वह स्कूल के अंदर और बाहर सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारी कर रहे हैं। कोई वीआईपी व्यवस्था नहीं होगी स्कूल के अंदर स्कूल की अपनी व्यवस्था होगी। जहां पर परीक्षार्थी , शिक्षक के अलावा किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी। बाहरी सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने सहयोग के लिए लेटर भेजा किया गया है। बाहरी सुरक्षा जिला प्रशासन के लोग देखेंगे। परीक्षा हॉल में वैभव के साथ आम छात्रों की जो व्यवस्था होती है, उसी व्यवस्था में परीक्षा ली जाएगी। कोई वीआईपी व्यवस्था नहीं होगी। हां उनके यहां परीक्षा देने के लिए आने की सूचना के बाद शिक्षक व छात्रों में उत्सुकता है। सभी उन्हें टीबी पर चौका छक्का मारते हुए देख रहे थे। अब सामने व नजदिक से उन्हें देखने और बात करने का मौका मिलेगा। सीसीटीबी की निगरानी में होगी परीक्षा हेड मास्टर ने कहा कि यहां परीक्षा सीबीएसई के गाइड लाइन के अनुसार सीसीटीबी की निगरानी में होगी। परीक्षा कदाचार मुक्त हो इसके लिए पूरी व्यवस्था है। परीक्षा हॉल में प्रवेश से पूर्व उनकी भी तलाशी ली जाएगी। वैभव सूर्यवंशी के बारे में जानिए… वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी किसान हैं। शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर अपने पैतृक गांव मोतीपुर के निवासी हैं। वैभव के पिता ने बचपन में क्रिकेट के प्रति उनके जुनून को देखते हुए अपने घर के पीछे एक छोटा सा खेल का मैदान बनवाया था। वैभव जब 9 साल के हुए तो संजीव ने उन्हें पास के शहर समस्तीपुर में एक क्रिकेट एकेडमी में दाखिला दिला दिया था। कड़ी मेहनत की बदौलत आज वैभव आईपीएल,फिर अंडर -19 में धमाल मचाया। वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने बंटे को क्रिकेटर बनाने के लिए आर्थिक परेशानी झेला। यहां तक कि ऐ समय ऐसा आया कि उन्हें कुछ जमीन तक बेचनी पड़ी। वैभव की मां आरती कुमारी गृहणी है। वैभव के पिता संजीव भी ताजपुर और आसपास में क्रिकेट खेला करते थे। वैभव तीन भाईयों में दूसरे स्थान पर है। बड़ृा भाई का ताजपुर में दुकान चलाता है। दादी नर्स है।