फतेहगढ़ साहिब की तहसीलदार सस्पेंड:कामकाज को लेकर सरकार को मिली थीं लगातार शिकायतें, डीसी कार्यालय रोपड़ से अटैच

पंजाब सरकार ने फतेहगढ़ साहिब जिले की खमाणो तहसील की तहसीलदार रमणदीप कौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए की गई है। निलंबन के आदेश पंजाब सरकार के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी किए गए हैं। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने इन आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं। जारी आदेशों में कहा गया है कि रमणदीप कौर को तुरंत प्रभाव से सेवा से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि के दौरान उनकी तैनाती रूपनगर के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में निर्धारित की गई है।
रजिस्ट्रियों में गड़बड़ी मिलने के बाद कार्रवाई सूत्रों के अनुसार, तहसीलदार रमणदीप कौर के खिलाफ लंबे समय से सरकार को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उनके कामकाज और प्रशासनिक कार्यशैली पर भी सवाल उठाए जा रहे थे। विशेष रूप से, खमाणो तहसील में संपत्ति की रजिस्ट्रियों को लेकर लोगों में असंतोष था और कई मामलों में अनियमितताओं की बात सामने आ रहीं थी। इन्हीं शिकायतों और उठ रहे सवालों के मद्देनजर पंजाब सरकार ने यह कदम उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *