लुधियाना के पॉश इलाके मॉडल टाउन में कानून व्यवस्था को चुनौती देने का मामला सामने आया है। वीरवार को हरकृष्ण पब्लिक स्कूल डी-ब्लॉक के पास नाकेबंदी के दौरान दो बाइक सवार युवकों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर तेज रफ्तार पल्सर मोटरसाइकिल चढ़ा दी। इस घटना में पुलिस मुलाजिम अंबा दत्त गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। क्या है पूरा मामला? शिकायतकर्ता अंबा दत्त ने बताया कि 12 फरवरी को वह अपने साथी कर्मचारियों के साथ गोल चौक मॉडल टाउन के पास नाके पर तैनात थे। इसी दौरान एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। शक होने पर जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो चालक ने बाइक रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और लापरवाही से सीधे ड्यूटी पर तैनात मुलाजिम को टक्कर मार दी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उनकी पहचान उजागर की है जिए हर्षित निवासी गली नंबर 4, अंबेडकर नगर, मॉडल टाउन। और दूसरा साथी रेहान अहमद निवासी गांव गिला,जनता कॉलोनी, लुधियाना का रहने वाला है पुलिस की कार्रवाई: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 281 और 125(A) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या आरोपी किसी आपराधिक मंशा से वहां से गुजर रहे थे या वे किसी नशे की हालत में थे।