पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने जालंधर को अपना रणनीतिक केंद्र बना लिया है। जालंधर में जन संवाद कार्यक्रम के बाद सीएम मान यहां रात भी गुजारी। कड़े सुरक्षा घेरे और भारी पुलिस गश्त के बीच मुख्यमंत्री का जालंधर में रुकना और जनता के बीच जाना यह साफ संकेत देता है कि आम आदमी पार्टी जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ को और मजबूत करने के एजेंडे पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में न केवल जनता की समस्याएं सुनीं, बल्कि सरकारी आवास में रात गुजार कर शासन का केंद्र भी यहीं शिफ्ट कर दिया। मुख्यमंत्री की उपस्थिति के कारण रात भर शहर में पुलिस की मुस्तैदी और गश्त देखने को मिली। सीएम मान के जन संवाद कर लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया। सीएम मान ने अपने सरकारी आवास पर आम लोगों की समस्याओं को सुना।
सीएम मान का जालंधर पर विशेष ध्यान देना एक बड़ी रणनीति का हिस्सा हो सकता है। सीएम मान ने कहा कि यह जनसंवाद कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच एक मजबूत पुल का काम करता है। उन्होंने इसे एक पारदर्शी शासन का माध्यम बताया, जहां किसी बिचौलिए के बिना सीधे मुख्यमंत्री से संवाद संभव है। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने बताया कि राज्य में 63,000 से अधिक नौकरियां बिना किसी सिफारिश के दी गई हैं। शिक्षा क्षेत्र में ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ की स्थापना और शिक्षकों को विदेश भेजने की पहल को उन्होंने क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने गर्व से साझा किया कि नेशनल अचीवमेंट सर्वे में पंजाब ने केरल को पछाड़कर पहला स्थान प्राप्त किया है।
मुफ्त बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं का दांव स्वास्थ्य के मोर्चे पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सेहत योजना का जिक्र किया, जिसमें 65 लाख परिवारों को 10 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। 881 आम आदमी क्लीनिक और 90 प्रतिशत परिवारों को मिल रही मुफ्त बिजली को उन्होंने अपनी सरकार की सबसे बड़ी राहत बताया। इसके साथ ही, 19 टोल प्लाजा बंद कर जनता के रोजाना 64 लाख रुपये बचाने के आंकड़े को भी चुनावी मजबूती के तौर पर पेश किया गया।
नहरी पानी और बुनियादी ढां किसानों को साधते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि 18,349 जल मार्गों को पुनर्जीवित कर टेल (अंतिम छोर) तक पानी पहुंचाया गया है। इसके अलावा, राज्य भर में 49,000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। हालांकि सीएम मान की जालंधर में उनकी बढ़ती सक्रियता और सीधे जनसंपर्क के अभियानों ने सियासी गलियारियों में हलचल जरुर पैदा कर दी है। सीएम मान के जनसंवाद कार्यक्रम ने दिखा दिया सरकार अब दफ्तरों से निकलकर लोगों के द्वार पर पहुंचने की नीति पर पूरी तरह अमल कर रही है।