हरियाणा मंत्री अनिल विज आज कैथल में:ग्रीवांस कमेटी मीटिंग में सुनेंगे लोगों की समस्याएं; DC-SP समेत सभी अधिकारी आंएगे

कैथल में आज 13 फरवरी को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन होगा। इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज करेंगे। बैठक दोपहर को आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में नौ पुरानी और छह नई शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। इन विभागों की शिकायतें रहेंगी इस दौरान पुलिस विभाग, नगरपालिका, डीसी कार्यालय, समाज कल्याण विभाग, शुगर मिल, जनस्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग व बिजली निगम संबंधित शिकायतों की मंत्री सुनवाई करेंगे। विभाग अध्यक्षों को निर्देश डीसी अपराजिता ने बताया कि बैठक को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी विभागों के अधिकारियों और जिम्मेवार व्यक्तियों को इस संबंध में सूचना दी गई है। उन्होंने जिले के सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित स्थान व समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें। बीते माह नहीं आए थे मंत्री बता दें कि बीते माह मंत्री अनिल विज बैठक में शामिल नहीं हो पाए थे। ऐसे में डीसी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई शिकायतों का निपटारा कर दिया गया था, जबकि नौ शिकायतों को आज होने वाली बैठक के लिए रखा गया। आज मंत्री द्वारा सभी शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *