पंजाब की सूफी सिंगर और जालंधर की रहने वाली ज्योति नूरां से 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी जा रही है। इसका खुलासा खुद ज्योति नूरां के पति अभि ने किया। उनका कहना है कि किसी संपत नैहरा के नाम से धमकी देकर रंगदारी मांगी जा रही है।
पैसा न देने पर उनको लगातार थ्रेट कॉल आ रहे हैं। 2 दिन पहले घर जो फायरिंग हुई है, उन्हें शक है कि वो भी इसी मामले में हुई है। इससे पहले भी कुछ संदिग्ध घर के बाहर चक्कर लगा चुके हैं।
इसे लेकर उन्होंन जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन 6 महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पुलिस किसी को ट्रेस नहीं कर पाई। 2 दिन पहले हुई गोलीबारी के बाद भी पुलिस को बताया था। पुलिस मौके पर पहुंची और ये कहकर चली गई कि जांच कर रहे हैं। ज्योति नूरां के पति उस्मान ने बताई अहम बातें लॉरेंस का राइट हैंड है संपत नेहरा
जिस संपत नेहरा के नाम पर ज्योति नूरां से 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी जा रही है, वो लॉरेंस का राइट हैं। उसे लॉरेंस गैंग का सबसे भरोसेमंद शार्पशूटर माना जाता है। वह गैंग के लिए फिरौती मांगने, हत्या और धमकी देने जैसे काम संभालता है। सलमान खान के घर फायरिंग करवा चुका
सलमान खान के घर पर फायरिग मामले में संपत नेहरा का नाम हाईलाइट हुआ था। 2018 में संपत नेहरा तब सबसे ज्यादा चर्चा में आया जब हरियाणा पुलिस ने खुलासा किया कि उसने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की हत्या की साजिश रची थी। उसने मुंबई जाकर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी भी की थी। हरियाणा STF ने किया था गिरफ्तार
संपत नेहरा को जून 2018 में हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। तब से वह विभिन्न जेलों में बंद है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि वह जेल के अंदर से भी अपने नेटवर्क के जरिए एक्टिव है। घर के बाहर फायरिंग करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया
ज्योति नूरां के पति उस्मान ने बताया कि पुलिस ने 2 दिन पहले घर के बाहर फायरिंग करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। अभी उससे पूछताछ चल रही है। पुलिस ने उन्हें नहीं बताया है कि फायरिंग करने वाला कौन है और घर के बाहर किसने कहने पर फायरिंग करने आया था।