पैंसेजर ट्रेन के टॉयलेट में युवक का मिला शव:सुबह 6:05 पर दिल्ली से रेवाड़ी पहुंची थी, सिर पर चोट के निशान

रेवाड़ी जिले में रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह दिल्ली से आई पैसेंजर ट्रेन के टॉयलेट में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। सिर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। यात्री ने टॉयलेट में पड़ा देखा शव जानकारी के अनुसार दिल्ली से आई दिल्ली से चली पैसेंजर ट्रेन सुबह 6:05 बजे रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंची थी। स्टेशन पर पहुंचने के बाद जब एक यात्री टॉयलेट में गया, तो उसे वहां एक युवक पड़ा दिखाई दिया। जिसकी सूचना उसने तत्काल अन्य यात्रियों के साथ रेलवे प्रशासन और पुलिस को दी। युवक की उम्र करीब 28 साल बताई जा रही है। हत्या का केस होगा दर्ज जीआरपी एसएचओ कृष्ण कुमार ने कहा कि मृतक की पहचान नहीं हुई है। सिर में कई चोट के निशान मिले हैं। पुलिस हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच करेगी। युवक दिल्ली से आया या कहीं आसपास से गाड़ी में सवार हुआ था। अभी इसका भी पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *