अमृतसर में शादी में गरजे जॉर्डन संधू:मजीठिया के स्वागत में लोगो ने उड़ाए डॉलर; चाली जांदी है न्यूज़’ पर जमकर हुआ भांगड़ा

अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल के यूथ विंग के प्रधान नक्षत्र सिंह गिल के भाई की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अमृतसर के एक निजी पैलेस में आयोजित इस समारोह में जब दिग्गज नेता विक्रम सिंह मजीठिया पहुंचे तो माहौल किसी शक्ति प्रदर्शन जैसा नजर आया। लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ मजीठिया की मौजूदगी की नहीं बल्कि उन पर हुई नोटों की बारिश की भी हो रही है। मजीठिया के लिए जॉर्डन संधू ने डाली ‘बोली’ मशहूर पंजाबी सिंगर जॉर्डन संधू स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे। जैसे ही मजीठिया हॉल में दाखिल हुए जॉर्डन ने गाना रोककर माइक पर कहा मजीठिया साहब सत श्री अकाल बहुत सारा प्यार इसके बाद मजीठिया ने भी बड़े भाई जैसे जॉर्डन का हाथ चूमा। समर्थकों के जोश को देखते हुए जॉर्डन संधू ने मजीठिया के लिए खास बोली डाली बारी बरसी खटन गया सी,खट के ले आ ऊंदी अतनी माझे च माहौल खुशी दा बारी होके आया तेरे वाला जट्ट नी। डॉलर और 100-100 के नोटों की बारिश जैसे ही जॉर्डन ने बारी होके आया वाली लाइन कही पैलेस में मौजूद समर्थकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। मजीठिया के सम्मान में डॉलर और 100-100 के नोटों की जमकर बारिश की गई। हवा में उड़ते नोटों के बीच मजीठिया खुद को रोक नहीं पाए और स्टेज के पास ही जबरदस्त भांगड़ा डाला। ‘चाली जांदी है न्यूज़ साडी कल तों’ पर थिरके समर्थक जॉर्डन संधू ने जब अपना मशहूर ट्रैक चाली जांदी है न्यूज़ साडी कल तों गाना शुरू किया तो पैलेस में मौजूद अकाली कार्यकर्ताओं ने खूब हूटिंग की। यह गाना मौजूदा राजनीतिक हालात और मजीठिया के चर्चा में रहने पर बिल्कुल सटीक बैठ रहा था। समर्थकों ने इसे मजीठिया की वापसी के साथ जोड़कर देखा और जमकर जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस जिंदाबाद बनाम सवाल विक्रम मजीठिया ने खुद इस जश्न का वीडियो अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है जिस पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है कमेंट्स में वेलकम और जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं। कई लोग दावा कर रहे हैं कि 2027 में अकाली दल की सरकार तय है।
वही कुछ लोग पुराने कानूनी विवादों को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं। उनका कहना है कि कानूनी राहत मिलने का मतलब यह नहीं कि चुनौतियां खत्म हो गई हैं। 2027 के लिए नैरेटिव सेट करने की तैयारी? यह वीडियो साफ संकेत देता है कि माझा इलाके में मजीठिया की पकड़ अब भी मजबूत है। एक लोकप्रिय सिंगर द्वारा बारी होकर आया जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना और सार्वजनिक रूप से नोट उड़ाना विरोधियों को चुभ सकता है। पंजाब की सियासत में जब भी कोई बड़ा नेता जेल से बाहर आता है तो ऐसे आयोजनों को शक्ति प्रदर्शन माना जाता है। जॉर्डन संधू जैसे बड़े स्टार का खुला समर्थन आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए एक नया नैरेटिव सेट करने की कोशिश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *