रेवाड़ी में मंत्री बोले-लाल किला मेरे नाम कर सकता हूं:सचिव का जवाब- पोर्टल पर संभव; विपुल गोयल बोले- गलत बयान, अंदर कर दूंगा

रेवाड़ी जिले के बाल भवन में आयोजित ग्रीवेंस की मीटिंग में एक मामले की सुनवाई करते हुए मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यदि मैं लाल किले की जमीन की आईडी अपने नाम से बना सकता हूं। धारूहेड़ा नगर पालिका सचिव सुमित ने जवाब ने हां में जवाब देते हुए कहा एनडीसी पोर्टल में यह संभव। आईडी बनाते समय पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करते ही यह अपने आप हो जाएगा। मंत्री और सचिव की इस बातचीत पर जमकर ठहाके लगे। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद मंत्री ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। आप भी इसे चेक करवाना और अगले सप्ताह मैं भी चंडीगढ़ में रहूंगा, मैं भी इसे दिखाउंगा। ऐसा है तो कोई किसी की भी जमीन अपने नाम करवा सकता है। दंपती का विवाद धारूहेड़ा निवासी राज सैनी ने ग्रीवेंश में अपनी शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि पति प्रकाश सैनी के साथ उसका विवाद है। मामला 23 साल से कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बावजूद उनकी 2420 वर्ग गर्ज कॉमर्शियल जमीन की फर्जी एग्रीकल्चर आईडी बनवा ली। इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाने के लिए चक्कर काट रही है। जिसका जवाब देते हुए धारूहेड़ा नगर पालिका सचिव ने कहा कि इसमें हमारा कोई रोल नहीं है तथा शिकायत मिलने के बाद दूसरी आईडी को हमने रिजेक्ट कर दिया है।
जब शिकायतकर्ता ने एग्रीकल्चर आईडी बनाने पर सवाल उठाते तो मंत्री ने सचिव से जवाब मांगा। सचिव ने कहा कि सर पोर्टल पर आधार, फर्द अपलोड कर उसने यह आईडी बनाई थी। जिसे पोर्टल ने स्वयं ही जारी कर दिया। इस पर मंत्री ने कहा कि यह कैसे संभव है। कोई किसी प्रॉपर्टी की आईडी कैसे अपने नाम से बना सकता है। क्या मैं लालकिले की आईडी बनाकर रेवाड़ी में दावा कर सकता हूं। जिसके जवाब में सचिव सुमित ने कहा कि पोर्टल पर यह संभव है।
विधायक के गांव की सरपंच बनी फरियादी ग्रीवेंश कमेटी की बैठक में 12 शिकायतों की सुनवाई की गई। जिनमें से कुछ का समाधान कर दिया तो कुछ की जांच के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। गांव सीहा निवासी कृष्ण ने बताया कि हल्का पटवारी ने उनकी जमीन को 1210 वर्गगज से घटाकर 1061 कर दिया। जिस पर मंत्री ने नायब तहसीलदार को मामले की जांच करवाने और दोषी पाए जाने पर पटवारी को जार्चशीट करने के आदेश दिए। एडवोकेट गोकल गढ़ निवासी गोकचंद की शिकायत का 15 दिन में समाधान करने, डालियाकी निवासी तारा देवी की शिकायत पर 17 फरवरी तक नायाजय कब्जा हटाकर वीडियो और फोटो भेजने के आदेश दिए। बैठक में कोसली के विधायक अनिल यादव के गांव डहीना की सरपंच भी अपनी शिकायत लेकर पहुंची। सरपंच ने कहा कि हमारे गांव में कोई काम नहीं हो रहा। सीएम घोषणा के कामों की पेमेंट दिसंबर से अटकी हुई है। अधिकारियों के पास जाती हूं तो कहते हैं उपर का दवाब है। ग्राम सचिव मनमर्जी करते हैं और टोकने पर अभद्रता करते हैं। कानून के अनुसार होगी कार्रवाई रेवाड़ी में नगर परिषद जेई हैप्पी और अकाउंटेंट जितेंद्र के निलंबन पर मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। मामले की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी और धारूहेड़ा में शहरी सरकारी भाजपा की बनेगी। मतदाता इसका फैसला कर चुके हैं। विपक्ष अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है। बजट पर मांगने के बाद भी विपक्ष की तरफ से किसी ने सुझाव नहीं दिए। जब बजट आएगी तो माइक लेकर हल्ला शुरू कर देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *