पूर्व IPS अमिताभ दास के घर रेड, तबीयत बिगड़ी:कहा था- NEET छात्रा केस में CM के बेटे का DNA सैंपल लेना चाहिए

पटना में पूर्व IPS अमिताभ दास के घर शुक्रवार को पुलिस ने रेड की है। चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस उनके पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पटना स्काइज अपार्टमेंट में छापेमारी की। इस बीच अमिताभ दास की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें रूबन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान अमिताभ दास का मोबाइल, टैब और अशोक स्तंभ लगा लेटर जप्त किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान अमिताभ दास की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें पटना के रूबन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी गिफ्तारी नहीं हुई है। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को बचाने के लिए मुझे अरेस्ट करने की प्लानिंग की गई है। मेरी हत्या की कोशिश की जा रही है। अभिताभ दास हाथ में एक तस्वीर लिए थे, जिसमें मोकामा विधायक अनंत सिंह और सीएम नीतीश कुमार है। नीतीश कुमार अपने दोनों हाथ जोड़कर अनंत सिंह को प्रणाम कर रहे हैं। बता दें कि अभिताभ दास ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर भ्रामक और उत्तेजक पोस्ट डालने के मामले में FIR दर्ज की गई है। मामला चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा रेप-मौत केस से जुड़ा है। 3 थानों की पुलिस उनके आवास पर तलाशी और छापेमारी की। छापेमारी की 3 तस्वीरें देखिए… अमिताभ दास पर भड़काऊ पोस्ट डालने का आरोप पुलिस मॉनिटरिंग में पाया गया कि एक्स, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर चित्रगुप्तनगर थाना कांड संख्या 44/26 से संबंधित मामले में अमिताभ दास और अन्य ने तथ्यहीन और भड़काऊ पोस्ट डाले हैं। पुलिस के अनुसार, इन पोस्ट और वीडियो में लगाए गए गंभीर आरोप शुरुआती जांच में तथ्यों पर आधारित नहीं पाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन पोस्ट के जरिए मामले की जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। अब जानिए अमिताभ दास ने क्या कहा था पूर्व IPS ऑफिसर अमिताभ दास ने कहा था- ‘ NEET छात्रा मामले में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का DNA टेस्ट करवाना चाहिए। CM आवास में आने-जाने वाले लोगों के भी DNA सैंपल लेने चाहिए। इससे सब साफ हो जाएगा। ज्यादा देर हुई तो इस केस की वजह से निशांत कुमार विदेश भाग सकता है। अगर ऐसी बात है तो नीतीश कुमार को सामने आकर बिहार को सबकुछ साफ करना चाहिए और अपना और बेटे का DNA सैंपल देना चाहिए ताकि आपकी विश्वसनीयता बनी रहे।’ पहले भी सुर्खियों में रहे है अमिताभ दास पूर्व IPS अमिताभ दास केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ विवादास्पद बयान देकर सुर्खियों में रहे है। सरकार ने 2018 में इन्हें अयोग्य करार देते हुए रिटायर्ड कर दिया था। 2006 में एक महिला ने (एक रिटायर्ड IPS अधिकारी की बेटी बताई गई) अमिताभ दास पर यौन शोषण करने और शादी का झूठा वादा करने का आरोप लगाया था। उस समय अमिताभ दास जमुई में BMP-11 कमांडेट थे। महिला का दावा था कि उन्होंने कई वर्षों तक उनसे संपर्क रखा और शादी का वादा किया, लेकिन बाद में उन्होंने ऐसा नहीं किया। SP देवघर रहते अभिताभ दास पर एक विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप भी लगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *