शादी में डांस के दौरान डांसर ने निगला सिक्का:आरा में प्रोग्राम के दौरान बिगड़ी तबीयत; स्टेज पर चढ़कर मुंह में सिक्का डाल रहे थे लोग

आरा में शादी में डांस के दौरान डांसर ने सिक्का निगल लिया। उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। आनन-फानन में उसे पास के अस्पताल लाया गया। जहां इलाज जारी है। मामला नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा टोला का है। डांसर बंगाल की है। डांसर के सिक्का निगलते ही शादी में कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया। डांसर को अस्पताल ले जाने के बाद प्रोग्राम को रोक दिया गया। दरअसल, पश्चिम बंगाल की रहने वाली महिला कलाकार कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुति दे रही थीं। इसी दौरान कुछ दर्शक उत्साह में आकर उसके पास पहुंचे और उसे सिक्के देने लगे। दर्शकों की ओर से दिए गए सिक्कों में से एक सिक्का कलाकार ने मुंह में रख लिया, जो अचानक उसके गले के अंदर चला गया। कुछ ही देर में उसे सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी महसूस होने लगी, जिसके बाद मंच पर ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। अस्पताल से आई कुछ तस्वीरें देखिए… डॉक्टरों की निकरानी में चल रहा इलाज घटना की गंभीरता को देखते हुए डांस पार्टी के संचालक और महिला डांसर के पति ने उसे तत्काल आरा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की ओर से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सिक्का गले में फंसा हुआ है या पेट के अंदर चला गया है। फिलहाल महिला की स्थिति पर डॉक्टरों की कड़ी नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *