यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:1 करोड़ महिलाओं की पेंशन बढ़ेगी, मुख्तार के शूटर की हत्या; हिंदू लड़की-मुस्लिम लड़के की शादी पर हंगामा

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बजट सत्र के दौरान विधानसभा में सीएम योगी के जवाब और ऐलान को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- महिला पेंशन बढ़ाने का ऐलान; योगी बोले- हिंदुस्तान की खाएंगे- वंदे मातरम नहीं गाएंगे योगी ने महिलाओं की पेंशन बढ़ाने का ऐलान किया। 1.06 करोड़ निराश्रित महिलाओं को लाभ मिलेगा। विधानसभा में कहा- हिंदुस्तान की खाएंगे, लेकिन वंदे मारतम नहीं गाएंगे। ऐसे लोगों को यहां रहने का अधिकार नहीं। विरोध करने वालों को कान पकड़ बाहर किया जाए। नेता प्रतिपक्ष माता पांडेय से पूछा-मंत्रीजी से रंजिश क्यों, कहीं आपके तालाब का पट्‌टा तो नहीं करा लिया। पूरी खबर पढ़ें 2- बीजेपी विधायक पर भड़के स्पीकर; शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाने का आश्वासन बजट सत्र में बेसिक शिक्षामंत्री ने बताया कि सरकार शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाने पर विचार कर रही। उधर, स्पीकर, केतकी सिंह पर भड़क गए। गुस्से में हेडफोन फेंक दिया। सदन स्थगित कर कुर्सी से उठकर चले गए। लौटे तो स्पीकर के लिए आराधना मिश्रा ने वित्त मंत्री से शेर सुनाने की अपील की। सपा विधायक ने सुनाया तो वित्त मंत्री बोले- महबूबा वाली शायरी मत सुनाया करो। पूरी खबर पढ़ें 3- बाराबंकी में मुख्तार के शूटर शोएब की दिनदहाड़े हत्या; 15 से ज्यादा गोलियां बरसाईं बाराबंकी में माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह 50 साल का था। कार से लखनऊ से बाराबंकी जा रहा था। हाईवे से 100 मीटर आगे बढ़ते ही दो बाइक सवार बदमाश आ गए। कार पर पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उसपर 15 से ज्यादा गोलियां चलाई गईं। वारदात के बाद वे अयोध्या की ओर भाग गए। पूरी खबर पढ़ें 4- आशुतोष महाराज कोर्ट से रोते हुए बाहर निकले; अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाया था आशुतोष महाराज कोर्ट से रोते हुए बाहर निकले। उन्होंने अविमुक्तेश्वरानंद के शिविरों में दो बच्चों पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। शुक्रवार को प्रयागराज कोर्ट में इस मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया है। जल्द ही कोर्ट में तय होगा कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR होगी या केस डिसमिस हो जाएगा। पूरी खबर पढ़ें 5- मेरठ में हिंदू लड़की-मुस्लिम लड़के की शादी पर बवाल; हिंदूवादियों ने बुलाई महापंचायत मेरठ में हिंदू लड़की-मुस्लिम लड़के की शादी पर महापंचायत हो रही। हिन्दूवादी नेता हाउस अरेस्ट कर लिए गए हैं। युवती बोली- मैं अपनी मर्जी से शादी कर रही। दरअसल, बैंक मैनेजर आकांक्षा और हास्पिटल मैनेजर शाहवेज राना की शादी 13 फरवरी को थी। लव जेहाद और धर्मांतरण का आरोप लगाकर हिंदूवादी संगठनों ने मोर्चा खोल दिया। फिलहाल, शादी कैंसिल हो गई है। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें… 6- लखनऊ-काशी समेत 5 कोर्ट को उड़ाने की धमकी; NSG, ATS-STF जांच के लिए पहुंची लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, मेरठ और मिर्जापुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सभी जगहों पर धमकी का ईमेल सरकारी मेल आईडी पर आया। धमकी मिलते ही हड़कंप मच गया। कोर्ट परिसरों को खाली कराया गया। कोर्ट की कार्यवाही रोक दी गई। जज भी बाहर आ गए। ATS-STF जांच के लिए पहुंची। सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हुईं। वाराणसी में NSG भी पहुंची है। पूरी खबर पढ़ें 7- नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल होंगे; कहा था- फिरकापरस्तों को हराएंगे कद्दावर मुस्लिम नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल होंगे। 20 दिन पहले कांग्रेस छोड़ी थी। कहा था- फिरकापरस्तों को हराएंगे। महाशिवरात्रि के दिन अखिलेश यादव खुद नसीमुद्दीन, अपना दल (एस) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल समेत कई नेताओं को सपा की सदस्यता दिलाएंगे। सपा में अहम जिम्मेदारी मिलेगी। मुस्लिम वोट बैंक में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। पूरी खबर पढ़ें 8- लखनऊ में 6 लोगों को रौंदने वाला छात्र गिरफ्तार; गर्लफ्रेंड के साथ पार्टी से लौट रहा था लखनऊ में कार से 6 लोगों को रौंदने वाले 12वीं के स्टूडेंट को अरेस्ट कर लिया गया है। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। आरोपी बहुत तेज रफ्तार में कार चलाता हुआ नजर आ रहा है।इसमें 6 साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि 5 की हालत नाजुक है। वह गर्लफ्रेंड के साथ पार्टी से लौट रहा था। अस्पताल पहुंची मां अपने बेटे के शव से कफन हटाते बदहवास हो गई। पूरी खबर पढ़ें 9- औरैया में नागिन बनकर घर से गायब लड़की थाने पहुंची, बोली- मैंने तो शादी कर ली औरैया में सांप की केंचुली बिस्तर पर छोड़कर भागने वाली लड़की गुरुवार रात अचानक फफूंद थाने में पहुंच गई। उसने नीली साड़ी पहन रखी थीं। माथे पर बिंदी और हाथों में चूड़ियां थीं। उसने बताया- केंचुली रखकर नागिन बनने का ड्रामा घर वालों ने किया है। वह प्रेमी के साथ गई थी। कानपुर में आर्यसमाज मंदिर में शादी कर ली है। छुपकर यहां पहुंची हूं। मेरे साथ सांप रहता था। पूरी खबर पढ़ें 10- अलीगढ़ में दामाद बोला- सास से प्यार करना बड़ी गलती, काश…बेटी से शादी करता अलीगढ़ में सास से शादी करने वाला दामाद राहुल पछता रहा। बोला- उससे प्यार करना सबसे बड़ी गलती। बेटी से शादी करना चाहिए था। 9 महीने में ही सास का जीजा के साथ अफेयर हो गया। वह छिपकर उससे बातें करने लगी, फिर भाग गई। राहुल वही है, जिसे 38 साल की सास अनीता देवी से प्यार हो गया था। 9 महीने पहले बेटी से शादी नहीं कर सास के साथ भाग गया था। पूरी खबर पढ़ें 11- वृंदावन पहुंचे अलंकार ने नई पार्टी का किया ऐलान; 26 जनवरी को दिया था इस्तीफा इस्तीफा देने वाले बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की है। वृंदावन में उन्होंने कहा- ‘सनातनी संस्कृति’ नाम की पार्टी बनाएंगे। इसके जरिए चुनाव लड़ेंगे। अगर किसी से गठबंधन करना पड़ा तो करेंगे। अलंकार अग्निहोत्री ने शंकराचार्य के अपमान और UGC के नए कानून से नाराज होकर 26 जनवरी को इस्तीफा दिया था। पूरी खबर पढ़ें 12- अखिलेश बोले- पुल पर 90 मिनट का जाम; लखनऊ से कानपुर 45 मिनट में पहुंचाने का दावा लखनऊ से कानपुर जाते समय अखिलेश यादव ने गंगा बैराज पर भीषण जाम का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- दावा तो ये है कि लखनऊ से कानपुर 45 मिनट में पहुंचा देंगे, ‘उल्टी गणितवालों’ से सब पूछ रहे कि 2 स्मार्ट सिटी के बीच में ये जो गंगा ब्रिज पर 90 मिनट का जाम लगता है, वो इसमें शामिल है या अनुपूरक बजट की तरह इसकी बात अलग से होगी। पूरी खबर पढ़ें 13- महोबा में पानी से भरी बाल्टी में 1 लीटर दूध मिलाया; प्रिंसिपल खड़ी देखती रही महोबा के एक सरकारी स्कूल में बच्चों को दी जाने वाली मिड-डे मील में मिलावट की जा रही है। इसका वीडियो समाने आया है। एक महिला बिना खुलेआम स्कूल में एक बाल्टी में पानी भरकर उसमें आधा-आधा लीटर वाले दूध के दो पैकेट खोलकर मिलाती है। वीडियो में स्कूल प्रिंसिपल भी वहां खड़ी दिख रहीं। दरअसल, हर बुधवार को बच्चों को मिड डे मिल में दूध दिया जाता है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है… 14- किंग कोबरा ने बाघ को फुफकारा, टाइगर पीछे हटा पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अपना रास्ता पकड़कर जा रहे बाघ के सामने अचानक से किंग कोबरा आ गया। कोहरा ने फन निकालकर तेजी से फुफकारा। अचानक से सामने आए कोबरा को देख टाइगर पीछे हटा। कुछ पल रूका फिर नजरअंदाज करते हुए थोड़ी दूरी बनाकर जाने लगा। इस पर कोबरा ने फिर फन मारा। लेकिन टाइगर कुछ और हटा और चला गया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास… 15- RSS प्रमुख मोहन भागवत गोरखपुर आएंगे 14 फरवरी को RSS प्रमुख मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचेंगे। तीन दिनों तक वह विभिन्न कार्यक्रमों एवं गोष्ठियों में भाग लेंगे। संघ की कई बैठकें भी यहां करेंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *