महिला डीएम की साड़ी खींचकर लंगूर ने रोका:बागपत में IAS अफसर जमीन पर बैठीं, दुलारते हुए बोलीं- नो मटरू

बागपत की डीएम अस्मिता लाल को लंगूर ने साड़ी खींचकर रोक लिया। वह उन्हें खुद से दूर जाने से रोकने लगा। महिला डीएम यह देख मुस्कुराने लगीं। वह लंगूर के पास बैठ गईं। दुलारते हुए उसकी तरफ हाथ बढ़ाया तो लंगूर ने भी उंगली पकड़ ली। मटरू नाम के लंगूर के पास डीएम पांच मिनट तक बैठी रहीं। उससे हंसकर खेलती रहीं। ये पूरा मामला बीते गुरुवार कलक्ट्रेट का है, जिसका वीडियो आज सामने आया है। यहां किसान यूनियन के कार्यकर्ता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। यह सुनते ही डीएम खुद किसानों के पास आ गईं। डीएम ऑफिस के पास बना रहता है मटरू गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता सीएम के नाम ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। वो कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरने पर बैठ गए। डीएम अस्मिता लाल को जैसे इसकी सूचना मिली तो वे खुद किसानों के पास पहुंच गईं। इस दौरान वहां एक लंगूर भी आकर बैठ गया। ये लंगूर अक्सर डीएम ऑफिस के पास देखा जाता है। लोगों ने इसका नाम मटरू रखा है। डीएम की नजर लंगूर पर पड़ी तो वो जमीन पर बैठकर उसके साथ खेलने लगीं। लंगूर ने डीएम के हाथ को पकड़ लिया। इस पर उन्होंने कहा- नो मटरू। तभी साथ बैठे किसान हंस पड़े। किसानों ने कहा- मैडम नो कहने से ये नहीं मानेगा। ये सुनकर डीएम भी हंस पड़ीं। एनिमल लवर हैं महिला डीएम करीब पांच मिनट तक वो डीएम लंगूर के साथ खेलती रहीं। जब वो जाने लगीं तो लंगूर ने उनकी साड़ी पकड़ ली। इस दौरान डीएम अपनी साड़ी को लंगूर से छुड़ाने का प्रयास किया। एक बार में लंगूर ने साड़ी नहीं छोड़ी, जिसके बाद किसानों ने उसके हाथ से डीएम की साड़ी छुड़वाई। इसके बाद डीएम वापस अपने ऑफिस गईं। IAS अस्मिता लाल पशु प्रेम के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बागपत में बेजुबान जानवरों को सर्दी से बचाने के लिए अस्थायी रैन बसेरों का निर्माण कराया है। इसके अलावा कलेक्ट्रेट में पक्षियों के लिए कृत्रिम घोंसले भी तैयार करवाए हैं। 2015 बैच की IAS अफसर हैं अस्मिता लाल दिल्ली की रहने वाली अस्मिता लाल 2015 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें पहली बार जिलाधिकारी का प्रभार मिला है। इससे पहले, वह गाजियाबाद में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के पद पर कार्यरत थीं। गाजियाबाद की सीडीओ रहते हुए उन्होंने ‘बेटी पढ़ाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को लेकर काफी काम किया है। इसे लेकर वो अक्सर चर्चा में रहती हैं। ————— ये खबर भी पढ़ें मुख्तार के शूटर शोएब की दिनदहाड़े हत्या:बाराबंकी में कार पर 15 से ज्यादा गोलियां बरसाईं, बाइक से आए थे हमलावर बाराबंकी में माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह 50 साल का था। वारदात शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे हुई, जब वह कार से लखनऊ से बाराबंकी जा रहा था। हाईवे से 100 मीटर आगे बढ़ते ही दो बाइक सवार बदमाश आ गए। जब तक शोएब कुछ समझ पाता, उसकी कार पर पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शोएब पर 15 से ज्यादा गोलियां चलाई गईं। वारदात के बाद हमलावर अयोध्या की तरफ फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *