दिल्ली समेत देश के अन्य बड़े शहरों से बिहार के लिए 20 फरवरी से 14 मार्च तक 26 स्पेशल होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इसके साथ ही 04651/04652 जयनगर-अमृतसर-जयनगर हमसफर क्लोन एक्सप्रेस की परिचालन अवधि का विस्तार 31 मार्च तक किया गया है। होली के दौरान इस बार देशभर में करीब 1500 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है। जो ट्रेनें बिहार आएंगी, उनमें 03185/03186 कोलकाता-मधुबनी, 03187/03188 कोलकाता-मधुबनी, 08753/08754 दुर्ग-मधुबनी, 03007/03008 हावड़ा-खातीपुरा, 03043/03044 हावड़ा-रक्सौल, 03045/03046 हावड़ा-रक्सौल आैर 03183/03184 सियालदह-मधुबनी स्पेशल शामिल हैं। बस का भी विकल्प : परिवहन निगम 23 फरवरी से 23 मार्च तक 200 विशेष बसें चलाएगा। इनमें दिल्ली से 62, हरियाणा से 40, झारखंड से 10, पश्चिम बंगाल से 5 और यूपी से 2 बसें होंगी। सरकार किराया पर सब्सिडी भी दे रही है। बसों की ऑनलाइन टिकट बुकिंग 5 फरवरी से शुरू हो चुकी है। पटना-दिल्ली के बीच एसी स्लीपर बस का किराया 1,893 रुपए होगा। पटना से ये ट्रेनें गुजरेंगी