मधुबनी में शुक्रवार सुबह एक घर से 2 करोड़ की चोरी हुई। नकाब पहने चोरों ने गजहरा गांव निवासी पूर्व प्राचार्य डॉ. दयाकांत झा के घर जमकर उत्पात मचाया और घर के 9 कमरों को खंगाल डाला। घरवालों का आरोप है कि बदमाशों ने गनपॉइंट पर पूरे परिवार को बंधक बना लिया। घर में घुसते ही हथियार के बल पर सभी को काबू में कर लिया और अलमारी, लॉकर और बक्सों की चाबियां देने को मजबूर किया। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। फिर 5 लाख रुपए नकद, 55 भर (करीब 641.52 ग्राम) सोने के गहने, हीरे के जेवरात और कॉलेज से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात लेकर फरार हो गए। करीब एक घंटे तक घर में उत्पात मचाने के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए। घटना के एक दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुटी है। आधुनिक हथियारों से लैस थे बदमाश बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने पहुंचे सभी बदमाश अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। उन्होंने अपने चेहरे नकाब से ढक रखे थे, जिससे उनकी पहचान न हो सके। लूटपाट के दौरान अपराधियों ने बेहद सुनियोजित तरीके से घर में लगे CCTV का (DVR)भी साथ ले गए, ताकि उनके खिलाफ कोई सबूत न बच पाए। परिजनों का कहना है कि बदमाश पूरी तैयारी और योजना के साथ पहुंचे थे। जमीन और कॉलेज को लेकर चल रहा था विवाद मकान मालिक के भाई अमरीश कुमार ने बताया, “घर से सटी जमीन और कॉलेज को लेकर पड़ोसी से उनका सालों से विवाद चल रहा है। पूर्व में डॉ. झा ने अपनी जानमाल की रक्षा के लिए थाने में लिखित आवेदन भी दिया था।” ग्रामीणों का कहना है, “गजहरा गांव अपेक्षाकृत शांत इलाका रहा है, लेकिन इस बड़ी लूट ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है।” पुलिस ने पड़ोसी को लिया हिरासत में इस मामले में लदनिया थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष अनुप कुमार ने बताया कि मकान मालिक की निशानदेही पर एक पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। हालांकि, बॉन्ड पर छोड़ दिया गया है। उन्होंने आशंका जताई कि घटना में किसी नेपाली गिरोह का हाथ हो सकता है। पुलिस सीमावर्ती एंगल से भी जांच कर रही है और जल्द ही मामले के खुलासे का दावा किया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG मनोज कुमार तिवारी ने शुक्रवार शाम SP योगेंद्र कुमार के साथ लदनिया थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने बॉर्डर इलाकों में गश्त बढ़ाने और केस का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच में जुटी है। SP योगेंद्र कुमार ने भरोसा दिलाया कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने इसे किसी संगठित गिरोह की करतूत बताया और कहा कि पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। ———————– ये खबर भी पढ़ें… सीतामढ़ी में थाना के पास बम विस्फोट के बाद डकैती, किराना कारोबारी के घर से लाखों की लूट, परिवार को बनाया बंधक सीतामढ़ी जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र में डकैती की वारदात सामने आई है। शुक्रवार की रात भाषर गांव में हथियारबंद बदमाशों ने एक बड़े किराना कारोबारी रमाशंकर गुप्ता के घर पर धावा बोल दिया। यह घटना थाना से महज कुछ मीटर की दूरी पर हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पूरी खबर पढ़ें…