फिरोजपुर में खुद को शूट करने वाले की मौत:पहले पत्नी-बेटे को मारी थी गोली; पत्नी के सिर, बेटे के पेट में फंसी, बड़ा बेटा बाल-बाल बचा

फिरोजपुर में पत्नी-बेटे को गोली मारकर खुद को शूट करने वाले युवक की मौत हो गई है। उसने लुधियाना के DMC अस्पताल में दम तोड़ा। वहीं उसकी पत्नी और बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। उसकी पत्नी के सिर में गोली लगी थी, जबकि बेटे के पेट में गोली मारी गई थी। बेटे की सर्जरी के बाद हालत में सुधार है लेकिन पत्नी की हालत भी नाजुक बनी हुई है। उस वक्त बड़ा बेटा स्कूल में होने की वजह से उसकी जान बच गई। पुलिस ने फिलहाल यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया है। हालांकि अभी जांच की बात कही जा रही है। 2 पॉइंट में घटना के बारे में जानिए 20 एकड़ जमीन का मालिक था
गांव के लोगों ने बताया कि जगसीर सिंह आर्थिक रूप से संपन्न था। वह 20 एकड़ जमीन का मालिक था। 100 एकड़ जमीन ठेके पर लेकर वह खेती भी करता था। 2 दिन पहले ही उसने नया ट्रैक्टर खरीदा। कुछ समय पहले आधा एकड़ जमीन और खरीदी थी। ऐसे में इसके पीछे कोई आर्थिक वजह तो नहीं हो सकती। घटना की वजह क्या, पुलिस जांच में जुटी
इस मामले में अभी तक पत्नी-बेटे को गोली मारने और खुद सुसाइड करने को लेकर वजह स्पष्ट नहीं हुई है। फिरोजपुर के SSP भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जगसीर सिंह की मौत हो गई है। इसकी वजह क्या है, इसके बारे में जांच की जा रही है। मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ है। फिलहाल जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *