चंडीगढ़ में इंटरनेशनल पपेट फेस्टिवल:टैगोर थियेटर में 16 से 20 फरवरी तक 5 देशों की टीमें देंगी प्रस्तुति, रोजाना दो फ्री शो होंगे

चंडीगढ़ में 16 फरवरी से मनोरंजन का रंग जमने जा रहा है। सेक्टर-18 स्थित टैगोर थियेटर में 13वां अंतर्राष्ट्रीय कठपुतली महोत्सव आयोजित होगा। 16 से 20 फरवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में देश-विदेश के कलाकार पपेट शो, वर्कशॉप और प्रदर्शनी के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। खास बात यह है कि सभी शो में एंट्री निशुल्क रहेगी। यह आयोजन चंडीगढ़ के डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर्स और टैगोर थिएटर सोसायटी द्वारा इशारा पपेट थिएटर ट्रस्ट के सहयोग से किया जा रहा है। फेस्टिवल के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रोज दो शो, बच्चों के लिए अलग प्रस्तुति महोत्सव में हर दिन दो शो होंगे। पहला शो सुबह 10:30 बजे बच्चों के लिए होगा। दूसरा शो शाम 6:30 बजे आम लोगों के लिए होगा। कोई भी व्यक्ति आकर ये शो देख सकता है, एंट्री फ्री है। पपेट थिएटर चंडीगढ़ के शुभाशीष नियोगी की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। शो से पहले सुबह और शाम वर्कशॉप भी होगी, जिसमें इच्छुक लोग हिस्सा ले सकते हैं। 5 देशों की टीमें करेंगी प्रस्तुति 16 फरवरी: इटली की टीम ‘वैरिएशंस’ (55 मिनट) 17 फरवरी: टर्की की टीम ‘द राक’ (40 मिनट) 18 फरवरी: भारत की टीम ‘जैक एंड बीनस्टाक’ (50 मिनट) 19 फरवरी: कोरिया की टीम ‘डूंग डूंग अलर्ट’ (50 मिनट) 20 फरवरी: अल्बानिया की टीम ‘अल्बानिया वेडिंग’ (35 मिनट) कठपुतलियों के जरिए सामाजिक संदेश पपेट शो (कठपुतली नाटक) एक पारंपरिक और मनोरंजक कला है, जिसमें कलाकार पर्दे के पीछे से धागों, छड़ों या हाथों की मदद से कठपुतलियों को संचालित करते हैं। बदली हुई आवाज और संवादों के जरिए पात्रों को जीवंत बनाया जाता है। इन प्रस्तुतियों में लोककथाएं, सामाजिक संदेश और हास्य से भरपूर दृश्य दिखाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *