ड्रग ओवरडोज से पुलिसकर्मी के बेटे की मौत:बोला- बच्चे बचाने हैं तो पंजाब छोड़ दो; जालंधर में प्राइवेट पार्ट पर इंजेक्शन लगा झूमता दिखा युवक

अमृतसर के थाना कोट खालसा के अधीन आने वाले गुरु नानकपुरा इलाके में नशे के ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। उसके पिता पंजाब पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल हैं। उन्होंने बेटे का शव का सड़क पर रखकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार नशा करने वालों को पकड़ रही हैं, लेकिन नशा बेचने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। घर में नशा बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर अपने बच्चे बचाने हैं तो पंजाब छोड़ दो। भले ही यूपी या बिहार में जाकर रहने लगो। इस पर पुलिस का कहना है कि परिजन के आरोपों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वहीं, जालंधर में भी एक युवक का वीडियो सामने आया है जो अपने प्राइवेट पार्ट में नशे का इंजेक्शन लगाकर झूम रहा है। ऐसे में लोग नशे पर बड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अमृतसर में बेटे की मौत पर पिता ने ये बातें कहीं… पुलिस बोली- हम जांच कर रहे वहीं, थाना इस्लामाबाद के पुलिस अधिकारी हरसंदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिवार के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जालंधर में भी नशे का मामला सामने आया प्राइवेट पार्ट पर इंजेक्शन लगा झूमता दिखा युवक इधर, जालंधर वेस्ट हलके के बस्ती शेख के दशहरा ग्राउंड में कुछ युवक सरेआम नशे के इंजेक्शन लगाते देखे गए। इनका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक युवक कमरे के अंदर प्राइवेट पार्ट पर नशे का इंजेक्शन लगाता दिख रहा है। वह कमरे में आता है और इंजेक्शन में हेरोइन भरता है। इसके बाद युवक अपने लोअर को ढीला करता है। इधर-उधर देखता है कि कोई उसे देख तो नहीं रहा। इसके बाद अंडरवियर हटकार प्राइवेट पार्ट पर नशा इंजेक्ट करता है। युवक करीब 1 मिनट तक धीरे-धीरे नशा इंजेक्ट करता है। इसके बाद वह सीधा खड़ा नहीं हो पाता और झूमने लगता है। नशा चढ़ने पर युवक अपनी लोअर को जैसे-तैसे ऊपर करता है और फिर झूमते हुए वहीं पर बैठ जाता है। इसके बाद घुटनों के बल बैठ कर अपना एक हाथ सिर पर रख लेता है। युवक अपने हाथ में थामी सिरिंज को नहीं फेंकता। लोगों ने कहा-बस्ती एरिया में बिक रहा नशा स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर वेस्ट एरिया में नशे का मुद्दा उठाया और कहा कि सरकार की नशे के विरुद्ध मुहिम का यहां कोई असर नहीं दिखता। वीडियो में बताया गया है कि बस्ती शेख स्थित दशहरा ग्राउंड में एक कमरा बना है। इसका इस्तेमाल युवक नशा करने के लिए करते हैं। इलाका निवासियों का कहना है कि उन्होंने यहां नशे को लेकर संबंधित थाने के अधिकारियों को कई बार शिकायतें दी हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह दशहरा ग्राउंड धीरे-धीरे नशे का अड्डा बनता जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *