हरियाणा में स्कूलों का समय 16 फरवरी से बदल जाएगा। जिसके तहत स्कूल सुबह 8 बजे लगने शुरू हो जाएंगे। इस बारे में विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से पूर्व में पत्र जारी किया गया था। उसी पत्र के अनुसार स्कूलों के समय में परिवर्तन किया जाएगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय हरियाणा ने प्रदेश में एक पूर्व गर्मियों और सर्दियों में स्कूल लगने के लिए डेट निर्धारित कर दी गई थी। जिसके तहत एकल पारी (Single Shift) विद्यालयों का समय गर्मियों में 16 फरवरी से 14 नवंबर तक सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा। वहीं सर्दियों में 15 नवंबर से 15 फरवरी तक स्कूल सुबह 9:30 बजे से दोपहर बाद 3:30 बजे तक संचालित होते हैं। दोहरी पारी स्कूलों की शिफ्ट
डबल शिफ्ट (Double Shift) वाले स्कूलों की पहली पारी गर्मियों में सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और सर्दियों में सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी।दूसरी पारी (2nd Shift) का समय गर्मियों में दोपहर 12:45 बजे से शाम 6:15 बजे तक रहेगा। सर्दियों में यह समय दोपहर 12:40 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। विभाग की तरफ से लेटर जारी इस बारे में डीईओ विश्वेष्वर कौशिक ने बताया कि विभाग की ओर से लेटर जारी कर दिया गया है। 16 फरवरी से स्कूलों के समय में परिवर्तन हो जाएगा। जिसमें दोनों पारी के स्कूलों के लिए अलग-अलग समय है।