धर्मशाला में बिना वैध दस्तावेजों के विदेशी महिला को पकड़ा:युगांडा की नागरिक पर आव्रजन नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज

कांगड़ा पुलिस ने मैक्लोडगंज में विदेशी नागरिकों के सत्यापन अभियान के तहत पुलिस ने बिना वैध दस्तावेजों के रह रही युगांडा की एक महिला को पकड़ा है। मैक्लोडगंज पुलिस थाना टीम ने योगलिंग स्कूल के पास जांच के दौरान शमीम नाटुकुंडा नामक महिला को संदिग्ध अवस्था में पाया। पूछताछ में वह भारत में रहने से संबंधित कोई वैध पासपोर्ट, वीजा या अन्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह विदेशी नागरिक निर्धारित अवधि से अधिक समय तक भारत में रह रही थी, जो आव्रजन नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। पुलिस ने शमीम नाटुकुंडा के खिलाफ आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम 2025 की धारा 23(ए) के तहत मामला दर्ज किया है। महिला से पूछताछ की जा रही है पहले भी पकड़े गए हैं कई विदेशी नागरिक गौरतलब है कि मैक्लोडगंज और आसपास के क्षेत्रों में पहले भी कई बार बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे विदेशी नागरिकों को पकड़ा गया है। पिछले महीनों में भी पुलिस ने ऐसे अभियानों के दौरान कुछ विदेशी नागरिकों को ओवर स्टे और वीजा शर्तों के उल्लंघन के मामलों में हिरासत में लिया था। उन्हें डिपोर्टेशन प्रक्रिया में भेजा गया था। एसपी कांगड़ा अशोक रतन ने बताया कि पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में बड़ी संख्या में देश-विदेश से लोग आते हैं। सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विदेशी नागरिकों का नियमित सत्यापन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि आसपास कोई संदिग्ध विदेशी नागरिक बिना दस्तावेजों के रह रहा हो या अवैध गतिविधियों में संलिप्त प्रतीत हो, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *