लुधियाना में AAP विधायक की रेकी:घर के बाहर संदिग्ध i20 कार दिखी, आतंकी पन्नू से मिल चुकी धमकी

लुधियाना के आत्म नगर से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू की रेकी गई। विधायक के बेटे ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उनके मोहल्ले में एक संदिग्ध ग्रे रंग की i20 कार देखी गई है। उन्होंने आशंका जताई है कि पिता की रेकी की जा रही है। बेटे ने कहा कि हमें शक है कि कुछ लोग परिवार की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। कल रात जब हमने ग्रुप में मैसेज देखा और फुटेज चेक की तो एक संदिग्ध कार मोहल्ले में बार-बार घूमती नजर आई। आतंकी पन्नू दे चुका है धमकी
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू को जान से मारने की धमकी दी थी। उस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें सख्त हिदायत दी थी कि वे किसी भी अज्ञात इंटरनेशनल नंबर से आने वाली कॉल को न उठाएं। विधायक के परिवार के अनुसार पिछले हफ्ते भी उनके फोन पर कई इंटरनेशनल नंबरों से कॉल आई थीं। अशोक पराशर पप्पी की सुरक्षा भी बढ़ाई गई
इससे पहले कल ही लुधियाना सेंटर से विधायक अशोक पराशर पप्पी को धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई थी। पुलिस अब मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्ध कार का सुराग लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *