पुलवामा हमले के शहीदों को किया याद

अमृतसर| प्राचीन जय कृष्णियां मंदिर चौक पासियां में धार्मिक समारोह करवाया। जिसमें मंदिर के संचालक दर्शनाचार्य डॉ. सागर मुनि शास्त्री जी ने भक्तों को धर्म के प्रति जागरूक होने का उपदेश दिया। प्रवचन करते शास्त्री जी ने 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को याद किया। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी का दिन शहीद जवानों को समर्पित होना चाहिए। मनुष्य को अपने धर्म और देश के प्रति प्रेम दिखाना चाहिए। धर्म को बढ़ाने वाले और प्रामाणिक त्योहारों को ही मनाना चाहिए इस मौके पर मुख्य कार्यकर्ता अंजना लूथरा, नीलम महाजन, ललित चोपड़ा, अरुणा बावा, संजय शर्मा, अरुण चौहान आदि भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *