पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव:महिला कॉलेजों में भीड़ लगाने पर उम्मीदवारी होगी रद्द, प्रत्याशियों को सख्त निर्देश; पैनिक स्थिति होने पर होगी कार्रवाई

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के चुनाव प्रचार के दौरान महिला कॉलेजों में भीड़ लगाने पर उम्मीदवारी रद्द हो जाएगी। इसकी जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. शंकर कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि महिला कॉलेजों या अन्य संस्थानों में भीड़ या पैनिक की स्थिति होने पर प्रत्याशी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पोस्टर, होर्डिंग और प्रतिबंधित प्रचार माध्यमों पर रोक रहेगी। पोलिंग बूथों की भी संख्या बढ़ाकर 41 कर दी गई है। 5 समर्थकों के साथ कैंडिडेट करेंगे कैपेनिंग चुनाव प्रत्याशियों की अंतिम लिस्ट 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी। प्रो शंकर कुमार की तरफ से जारी आदेश के अनुसार 21 से 26 फरवरी की शाम 5 बजे तक प्रत्याशी चुनाव प्रचार कर सकते हैं। सभी प्रत्याशी ज्यादा से ज्यादा 5 समर्थकों के साथ यूनिवर्सिटी के अलग-अलग संस्थानों में प्रचार-प्रसार कर सकेंगे। इस दौरान सभी को आईडी कार्ड साथ रखना अनिवार्य होगा। छात्र संघ चुनाव में किसी असमाजिक तत्वों का प्रवेश ना हो इसे लेकर एक नियम लागू किया गया है। वोट करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा अटेंडेंस का लाभ विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी काॅलेजों को निर्देशित किया है कि चुनाव संपन्न होते तक किसी बाहरी व्यक्ति को कैंपस में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए यूनिवर्सिटी ने एक बड़ा निर्णय लिया है। चुनाव के दिन वोट करने वाले विद्यार्थियों को क्लास में एक्स्ट्रा चार से पांच दिन के अटेंडेंस का लाभ मिलेगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी कॉलेजों और विभागों को अपने स्तर पर चुनाव में वोट करने वाले विद्यार्थियों को कक्षाओं में एक्सट्रा अटेंडेंस का लाभ देने के लिए निर्देशित किया है। चुनाव के दौरान हॉस्टल में नहीं ठहरेगा कोई भी गेस्ट इसके अलावा चुनाव के दौरान हॉस्टल आवंटित छात्र रूम में किसी भी बाहरी आगंतुक या गेस्ट को ठहरा नहीं सकते। अगर वे छापेमारी के दौरान पकड़े जाते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी हॉस्टल अधीक्षक को पत्र लिख कर कहा है कि हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थी अपना पहचान पत्र और आवंटित रूम की रसीद अपने पास रखेंगे, ताकि पुलिस प्रशासन द्वारा हॉस्टल में छापेमारी के दौरान अपनी पहचान प्रस्तुत कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *