काशी में 10 लाख श्रद्धालु, बाबा विश्वनाथ को पहनाई मोरपंख:महाशिवरात्रि पर 5 किमी लंबी लाइन, श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा

महाशिवरात्रि, यानी भगवान भोलेनाथ के विवाह का दिन…। इस मौके पर काशी में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। बाबा विश्वनाथ की सुबह 2.15 बजे मंगला आरती हुई। इसके बाद मंदिर के कपाट खोल दिए गए। भक्तों की 5 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। अफसरों ने भक्तों पर फूल बरसाए। बाबा के दर्शन के लिए सिर्फ 2 सेकेंड का वक्त मिल रहा है। भक्त गर्भगृह के बाहर लगे पाइप से दूध, जल, बेलपत्र और फूल चढ़ा रहे हैं। बाबा अब 45 घंटे लगातार दर्शन देंगे। मंदिर प्रशासन ने VIP और VVIP प्रोटोकॉल रद्द कर दिया है। इस बार इंतजाम ऐसा किया गया है कि लाइन में लगने के 25 मिनट के अंदर भक्त गर्भगृह तक पहुंच रहे हैं। गर्भगृह के चारों गेट से केवल झांकी दर्शन कराया जा रहा है। बाबा के आंगन में रंगोली बनाई गई है। शहर के ज्यादातर होटल, लॉज और धर्मशालाएं हाउसफुल हैं। पुलिस कमिश्नर फील्ड में उतर गए हैं। मंदिर की सुरक्षा में ATS के कमांडो तैनात हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। इसी तरह की भीड़ काशी के 500 मंदिरों में भी है। काशी विश्वनाथ मंदिर की सजावट की तस्वीरें… महाशिवरात्रि से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *