कैथल में तितरम मोड़ पर मिला व्यक्ति का शव:किसान कैंटीन के पास भीड़; मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं

कैथल जिले के तितरम मोड़ पर किसान कैंटीन के पास एक 47 वर्षीय व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। राहगीरों ने शव को देखकर तुरंत तितरम थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस जांच में मृतक की पहचान गांव किठाना निवासी राजमल (47) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, वह बीमार और मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। रात में आया था, सुबह मिला शव तितरम थाना प्रभारी रामबीर ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि किसान कैंटीन के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि मृतक रात के समय वहां आया था और सुबह मृत अवस्था में पाया गया। पहचान के लिए की गई थी थानों में सूचना शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने आसपास के थानों और चौकियों में सूचना भेजी, जिसके बाद उसकी पहचान राजमल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में किसी तरह की संदिग्ध परिस्थिति नहीं मिली है, फिर भी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *