T-20 वर्ल्ड कप 2026, आज भारत-पाकिस्तान मुकाबला:पटना में टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा-अर्चना, पोस्टर में खिलाड़ियों को महादेव के रूप में दिखाया

आज टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला है। पटना में टीम इंडिया के जीत को लेकर पूजा-अर्चना किया जा रहा है। पूजा अर्चना कर यह कामना की जा रही है कि आज के मुकाबले में भारत को जीत मिले। दूसरी ओर खिलाड़ियों की तस्वीर के साथ हवन भी किया जा रहा है। खिलाड़ियों को पोस्टर में महादेव के रूप में दिखाया गया इंडिया टीम के सारे खिलाड़ियों को पोस्टर में महादेव के रूप में दिखाया गया है। सभी खिलाड़ियों को आरती दिखाई जा रही है, शंखनाद किया जा रहा है। क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। शाम 7 बजे होगा शुरू होगा मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों पड़ोसी शाम 7 बजे से एक-दूसरे के सामने होंगे। टॉस शाम 6.30 बजे होगा। हालांकि, कोलंबो में बारिश हो रही है। रविवार को भी दिन में बारिश का अनुमान है। हालांकि, मैच के टाइम में बारिश की आशंका 10% के आसपास ही है। भारत 2007 और 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीत चुका है, टीम ने अपना पहला टाइटल पाकिस्तान को फाइनल हराकर ही जीता था। दूसरी ओर पाकिस्तान 2009 का चैंपियन है, टीम 2007 और 2022 में रनर-अप रह चुकी है। टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती श्रीलंकाई पिच पर उस्मान तारिक की गेंदबाजी होगी। तारिक का रुक कर गेंदबाजी करना, स्पीड वेरिएशन और एंगल भारतीय बैटर्स के लिए बड़ी चुनौती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह। पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद। क्या पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया? इस मैच में देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया के खिलाड़ी पाकिस्तानियों से हाथ मिलाते हैं या नहीं? पिछले साल सितंबर में दुबई में एशिया कप के दौरान भारतीय टीम ने पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में लिया गया था। फिर एशिया कप जीतने के बाद भी भारतीय टीम ने PCB चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी। उसके बाद दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *