प्रयागराज माघ मेला का आज महाशिवरात्रि पर अंतिम पवित्र स्नान है। इस अवसर पर सुबह से ही घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। 10 बजे तक 21 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। प्रशासन के अनुमान के अनुसार, अंतिम स्नान पर 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर सकते हैं। मेला क्षेत्र में स्थित मनकामेश्वर मंदिर, नागवासुकी मंदिर, सोमेश्वर महादेव एवं अन्य प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी है। श्रद्धालु सुबह के समय से ही घाटों पर पहुंचकर गंगा में पवित्र स्नान कर रहे हैं। मंत्रोच्चारण और भक्ति के साथ आस्था की यह परंपरा जारी है। सरकार और प्रशासन ने सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल तथा-सुविधाओं की विस्तृत तैयारियां की हैं। तस्वीरें देखिए…. माघ मेला से जुड़े अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….