हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में पास के गांव में पड़ोसी ने नाबालिग छात्रा के साथ कई बार रेप किया। आरोपी करीब एक साल से नाबालिग का यौन शोषण करता आ रहा था। इसमें आरोपी की पत्नी भी शामिल रही। आरोपी दंपती ने नाबालिग की अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाई। जिसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी बार-बार उसके साथ गलत काम करता रहा। उसने अपने अन्य साथी से नाबालिग का शोषण करवाया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 8-10 साल से अपने परिवार के साथ गांव में किराए के मकान में रह रही है। पड़ोसी ने किया रेप उसकी 14 साल की बेटी पास के सरकारी स्कूल में 7वीं क्लास में पढ़ती है। पड़ोस में बुटीक का काम करने वाला राजू पिछले करीब एक साल से उसकी बेटी के साथ रेप करता रहा। आरोपी राजू ने जबरदस्ती उसकी बेटी की अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाई। दोस्त और पत्नी भी शामिल जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसकी बेटी को ब्लैकमेल किया। इसमें आरोपी राजू की पत्नी नासरीन खातुन भी शामिल है। आरोपी राजू ने अपने साथी कबाड़ी की दुकान करने वाले अली से भी उसकी बेटी का यौन शोषण करवाया। दो दिन पहले घर में बताया आरोपी बार-बार उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर गलत काम करते रहे। डर की वजह से उसकी बेटी किसी को कुछ नहीं बता रही थी और स्कूल जाने से भी डर रही थी। दो दिन पहले उसने हिम्मत करके उसे पूरी बात बताई। पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज उधर, महिला थाने में तैनात जांच अधिकारी SI सरोज ने बताया कि शिकायत पर आरोपी राजू, उसकी पत्नी नासरीन और अली के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। बच्ची का मेडिकल करवाया गया। नाबालिग ने अपने बयान में उसके साथ गलत काम करने की पुष्टि की। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।