बरनाला के दो युवकों की यूपी में मौत:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार पलटी, दो घायल, सीमेंट स्प्रेडर मशीन ठीक कराने गए थे

बरनाला जिले के छीनीवाल कलां और रायसर गांव के दो युवकों की उत्तर प्रदेश में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। बता दे कि यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ।जानकारी के अनुसार, छीनीवाल कलां गांव के हरपाल सिंह (42) और रायसर गांव के हरदीप कुमार (41) अपने दो साथियों के साथ 11 फरवरी को फतेहपुर, उत्तर प्रदेश गए थे। बता दे कि वे सीमेंट स्प्रेडर मशीन ठीक कराने के लिए एक डिजायर कार किराए पर लेकर गए थे।वहीं 12 फरवरी की सुबह करीब 5:30 बजे फिरोजाबाद के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और कई बार पलट गई। इस हादसे में हरपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में दो की मौत, दो घायल गंभीर रूप से घायल हरदीप कुमार को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी भी मौत हो गई। कार में सवार अन्य दो साथियों, गुरम निवासी लखविंदर सिंह और अमृतसर निवासी अनुज को भी चोटें आईं। लखविंदर सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, जबकि अनुज की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। पैतृक गांवों में होगा अंतिम संस्कार बता दे कि मृतक हरपाल सिंह एक मजदूर परिवार से थे और अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी कुलदीप कौर, माता-पिता और तीन बेटियां हैं। हरदीप कुमार के परिवार में पत्नी, दो बेटे और माता-पिता हैं। दोनों मृतकों के शव उनके पैतृक गांवों में पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *