मोगा में 17 फरवरी को 6 घंटे बिजली बंद:66 केवी फोकल प्वाइंट पर रखरखाव का काम होगा, SDO ने दी जानकारी

मोगा में 17 फरवरी को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 66 केवी फोकल प्वाइंट पर आवश्यक रखरखाव और तकनीकी कार्यों के कारण सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सब-डिवीजन के एस.डी.ओ. मनदीप सिंह और जे.ई. इंजीनियर विक्की कुमार व हजिंदर सिंह ने यह जानकारी दी। यह कार्य भविष्य में निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। बिजली कटौती से फोकल प्वाइंट, लुधियाना रोड, अमृतसर रोड, प्रेम नगर, गिल रोड, नामदेव नगर, बेअंत नगर, आरा रोड, अकालसर रोड, कोटकपूरा बाईपास रोड, साधा वाली बस्ती, बहोना चौक और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। बिजली अधिकारी बोले- मरम्मत और रखरखाव का यह कार्य अत्यंत आवश्यक बिजली अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मरम्मत और रखरखाव का यह कार्य अत्यंत आवश्यक है। इसका उद्देश्य भविष्य में अचानक होने वाली खराबी और अनियोजित बिजली कटौती से बचना है। विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। अधिकारियों ने बताया कि यदि कार्य समय से पहले पूरा हो जाता है, तो बिजली आपूर्ति निर्धारित समय से पहले भी बहाल की जा सकती है। विभाग ने आम जनता से सहयोग की अपेक्षा की है और इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *