लुधियाना में बच्चा चोरी की अफवाह से मचा हड़कंप:महिला बोली-कानूनी रूप से लेने आई थी, पिता बोला- यह मेरी पांचवीं बेटी है

लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर 3 के अंतर्गत आते बाबा थान सिंह चौक पर उस समय भारी हंगामा हो गया जब बच्चा चोरी या खरीद-फरोख्त के शक में स्थानीय निवासियों ने एक संदिग्ध महिला को पकड़ लिया। महिला के पास एक छोटा बच्चा था जो लगातार रो रहा था। जब लोगों ने सख्ती से पूछताछ की तो महिला के बयानों ने सबको चौंका दिया। महिला ने कबूल किया कि उसने बच्चा खरीदा है। पकड़ी गई महिला ने बताया कि वह बच्चा लेने के लिए विशेष रूप से लुधियाना आई थी। उसने आरोप लगाया कि एक नर्स ने इस पूरे सौदे के बीच थी। महिला के मुताबिक नर्स ने उसे भरोसा दिया था कि कानूनी कागजी कार्रवाई (लिख-पढ़) के साथ बच्चा उसे सौंप दिया जाएगा। इसी सिलसिले में वह दोपहर को लुधियाना पहुंची थी लेकिन बच्चे के रोने और महिला की संदिग्ध हरकतों के कारण लोगों ने उसे घेर लिया और पुलिस को सूचित कर दिया। बेटी होने के कारण पिता ही देना चाहता थी किसी और को हंगामे के दौरान बच्चे की असली पिता भी मौके पर पहुंच गए। उसने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि उसकी यह पांचवीं बेटी है। आर्थिक तंगी या अन्य कारणों के चलते उसने एक अन्य महिला से अपनी बेटी किसी को गोद देने की बात कही थी। इसी कड़ी में आज लेनदेन की प्रक्रिया चल रही थी जिसे स्थानीय लोगों ने बच्चा चोरी का मामला समझकर पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस इस मामले के तीसरे पक्ष यानी उस नर्स की तलाश कर रही है जिसने इस अवैध सौदे की नींव रखी थी। दोनों महिलाओं को पूछताछ के लिए चौकी में बिठाया गया है। बच्चा फिलहाल सुरक्षित है। हम उस नर्स की तलाश कर रहे हैं जिसने यह सौदा करवाया था। जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *