कटिहार में 500 दुकानें जलीं, 2KM दूर तक दिखीं लपटें:लोग बोले- सिलेंडर ब्लास्ट हुए, लगा हार्ट अटैक आ जाएगा; 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

कटिहार में रविवार देर रात सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस घटना में 500 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। जिससे व्यापारियों को करीब 10 करोड़ का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि एक होटल में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद आग लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें करीब 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं। धुएं से लोगों का दम घुटने लगा। आग ने कपड़े, मसाले और किराना सहित कई दुकानों को चपेट में लिया। इनके पास ही लगी रेहड़ी दुकानें भी जलकर राख हो गईं। स्थानीय लोगों ने बाल्टी और पाइप की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि काबू पाना संभव नहीं हो सका। फायर ब्रिगेड की मदद से 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाय जा सका। अब तक किसी कैजुअल्टी की सूचना नहीं है। हादसा कुर्सेला प्रखंड स्थित हटिया बाजार में हुआ। मौके से आई कुछ तस्वीरें देखिए… अब जानिए दुकानदारों ने क्या कहा 1 घंटे बाद पहुंची छोटी फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम समय से मौके पर नहीं पहुंची। लोगों ने बताया कि 1 घंटे बाद छोटी दमकल की गाड़ी पहुंची, जो घटनास्थल के पास अंदर भी नहीं जा पा रही थी। जिससे देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना की सूचना पर पहुंचे जदयू विधायक विजय सिंह निषाद ने बताया कि कुर्सेला नगर पंचायत के कुर्सेला बाजार नया चौक में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही डीएम आशुतोष द्विवेदी से फोन पर बातकर आग पर काबू पाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। दुकानदारों को मुआवजा देने के लिए होगा सर्वे मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। रास्ता संकरा होने की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ी अंदर नहीं जा पा रही थी। हमने इसे नोटिस में लिया है। आगे से रास्ता क्लियर करवााय जाएगा। एंबुलेंस और पुलिस बल मौके पर लगाया गया है। आसपास के लोगों ने हमारा पूरा सहयोग किया। लगभग 50-60 हाट की दुकानें जली हैं। फिलहाल सर्वे कर के देख रहे हैं कितनी दुकानें जली हैं। इसका भी सर्वे करवा रहे हैं कि किस-किस दुकानदार का कितना नुकसान हुआ है। दोबारा शॉर्ट सर्किट ना हो जाए इसके चलते रात में लाइट काटी गई है। सुबह बिजली विभाग के लोग आएंगे तो वो देखकर लाइट फिर चालू करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *