हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने ट्रेजरी ऑफिसर (TO) और असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर (ATO) के मेंस का रिजल्ट जारी कर दिया है। इंटरव्यू के लिए 184 कैंडिडेट योग्य पाए गण् हैं। 2 व 3 मार्च को आयोग के द्वारा इंटरव्यू लिए जाएंगें।
HPSC ने वर्ष 2023 में ट्रेजरी अफसर के 5 और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के 30 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अप्रैल 2023 तय की गई थी। ट्रेजरी अफसर भर्ती में जनरल के लिए 2, एससी के लिए 1, BCA के लिए 1 और EWS के लिए 1 पद आरक्षित। असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर पदों का वर्गीकरण: जनरल के लिए 16, एससी के लिए 6, BCA के लिए 4, BCB के लिए 1 और EWS के लिए 3 पद आरक्षित।सभी पदों के लिए बैचलर डिग्री योग्यता निर्धारित की गई थी।
2 बार रिवाइज हुआ प्री परीक्षा रिजल्ट हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्री परीक्षा परिणाम 2 बार रिवाइज हुआ था। 2 नवंबर को आयोजित की गई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम पहले 19 नवंबर को घोषित किया गया था। हालांकि, कानूनी पेच और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के चलते उस रिजल्ट को वापस (Withdraw) लेना पड़ा। मेंस एग्जाम में 967 कैंडिडेट शामिल हुए थे। पहले जारी परिणाम में 927 अभ्यर्थियों को पास घोषित किया गया था, लेकिन नए परिणाम में यह संख्या घटकर 910 रह गई थी, फिर इसे बढ़ाकर 967 कर दिया है। भर्ती पर पेंडिंग हैं 3 कोर्ट केस हरियाणा लोक सेवा आयोग की ट्रेजरी ऑफिसर (TO) और असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर (ATO) पर फिलहाल तीन कोर्ट केस पेंडिंग हैं। रोल नंबर 55472, 70443 व 77676 को कोर्ट केस की वजह से प्रोविजनल तौर पर भर्ती में मौका मिला है। इनका फाइनल चयन भी कोर्ट के फैसले पर टिका हुआ है।