यूपी की ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ बिहार में गैंगरेप:जबरन शराब पिलाई, बाइक से खेत में ले गए; 3 लोगों ने मारपीट कर संबंध बनाए

बिहार के भोजपुर में यूपी के आर्केस्ट्रा डांसर के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। संचालक ने डांसर को जबरन शराब पिलाई उसके बाद दो दोस्तों के साथ उसे सुनसान इलाके में ले गया और तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई। घटना शनिवार रात की करनामेपुर थाना क्षेत्र की है। डांसर ने किसी तरह अपने साथी डांसर और पति को घटना की जानकारी दी। महिला ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों आर्केस्ट्रा संचालक लक्ष्मण यादव, मैजिक ड्राइवर अशोक कुमार यादव और DJ ऑपरेटर जितेंद्र कुमार यादव को अरेस्ट कर लिया है। अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए वारदात की पूरी कहानी महिला डांसर के पति के मुताबिक वो लोग यूपी के आजमगढ़ के रहने वाले हैं। उसकी पत्नी एक फरवरी को आर्केस्ट्रा संचालक लक्ष्मण यादव के पास काम के सिलसिले में आई थी। मेरी पत्नी स्टेज शो करती है। शादी, तिलक ऐसा कार्यक्रम में वो परफॉर्म करती है। काम अच्छा चल रहा था। लिहाजा, मेरी पत्नी ने गांव में ही किराए पर मकान ले लिया। शनिवार को एक कार्यक्रम में उसे डांस करने जाना था। वो संचालक और अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में पहुंची। कार्यक्रम खत्म होते-होते रात ज्यादा हो चुकी थी। मेरी पत्नी ने संचालक से कहा कि, मुझे घर छोड़वा दीजिए। लेकिन संचालक ने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी। उसने अपने दो दोस्तों को बुला लिया। फिर मेरी पत्नी को जबरन शराबी पिलाई उसके संचालक लक्ष्मण यादव उसे अपने घर ले गया। वहां उसने पहले मेरी पत्नी के साथ रेप किया। फिर अपने दोनों दोस्तों से कहा कि, तुम दोनों भी मजा ले लो। उसके बाद एक बाइक पर डीजे ऑपरेटर और मैजिक ड्राइवर मेरी पत्नी को कहीं लेकर गए। पीछे से दूसरी बाइक से संचालक भी गया। तीनों ने गांव से दूर सुनसान इलाके में झाड़ी में ले जाकर बारी-बारी से गैंगरेप किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। कोर्ट में बयान दर्ज होगा पति ने बताया कि, मैं खुद डीजे ऑपरेट का काम करता हूं। शादी से पहले भी पत्नी पार्टियों में डांस करने की काम करती थी। दो साल की मासूम बेटी है। घटना के बाद पत्नी ने मुझे फोन पर जानकारी दी। इसके बाद शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई। इधर, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। अब कोर्ट में बयान दर्ज किया जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *