कुरुक्षेत्र में ससुरालियों से 5 लाख ठगे:पत्नी संग इंग्लैंड पहुंचा, एकतरफा तलाक देकर घर से निकाला, शादी से पहले चल रहा था अफेयर

कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में युवक ने इंग्लैंड जाने के लिए ससुराल पक्ष से 5 लाख रुपए ठग लिए। इंग्लैंड जाकर आरोपी ने अपनी पत्नी को एकतरफा तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। आरोपी का शादी से पहले किसी लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। पकड़े जाने पर आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ टॉर्च करना शुरू कर दिया। इंग्लैंड में रह रही हरीगढ़ भौरख की सुखविंदर कौर ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 16 फरवरी 2023 को गौरव सैनी निवासी हैबतपुर जिला मोहाली के साथ हुई थी। शादी में उसके घरवालों ने आरोपी को 10 लाख रुपये नकद और 10 तोला सोना दिया। शादी के एक महीने बाद ही उसे पता चला कि उसके पति का गौरव का किसी लड़की से अफेयर है। लड़की ने भेजे मैसेज उस लड़की ने खुद मेरे इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजे और चैट-कॉल रिकॉर्ड के स्क्रीनशॉट शेयर किए। इस बारे में उसने अपने पति, सास-ससुर और अन्य रिश्तेदारों से बात की, तो वे नाराज हो गए और उसे घर से निकालने की धमकी दी। फिर आरोपी उसे टॉर्चर करने के लिए घर से 35 लाख रुपये लाने की मांग करने लगे। इंग्लैंड जाने के लिए मांगे पैसे
मांग पूरी नहीं होने पर उसे घर से निकाल दिया। बाद में पंचायत में ससुरालियों ने अपनी गलती मानी और उसे अपने साथ ले आए। कुछ समय बाद आरोपी इंग्लैंड जाने की जिद करने लगा और उस पर 5 लाख रुपए लाने का दबाव बनाने लगा। उसने अपने परिवार से बात की, तो परिवार ने करीब 3 लाख अकाउंट में ट्रांसफर कर 2 लाख रुपए कैश दिए। धोखे से इंग्लैंड लाकर छोड़ा
दिसंबर 2023 को वह अपने पति के साथ इंग्लैंड चली गई। यहां गौरव की बहन के घर रुके। यहां पता चला कि आरोपी साजिश के तहत उसे इंग्लैंड लेकर आया था। यहां आकर आरोपी ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। उसने परिवार से बात की तो ससुराल के लोगों के साथ हुई पंचायत में साफ हो गया कि आरोपी ने इंग्लैंड आने के लिए साजिश रची थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी गौरव उसके पिता और मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *