बदायूं में कार ने 4 को रौंदा, 3 की मौत:21 किलोमीटर तक 120 KM/H की रफ्तार से दौड़ती रही, दो बाइकों को मारी टक्कर

बदायूं में हिट एंड रन, तीन की मौत: तेज रफ्तार कार ने 12 किलोमीटर में दो बाइकों को रौंदा, एक गंभीर घायल
बदायूं अभी यूपी के बदायूं में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने दो थाना क्षेत्रों में करीब 21 किलोमीटर तक तांडव मचाया। 20 मिनट में कार ने दो बाइकों को टक्कर मारी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
घटना बिजनौर हाइवे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे से दौड़ रही स्कॉर्पियो कार ने पहले जिला मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर दूर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक बाइक को टक्कर मारी। जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।
इसके बाद मौके से भागने के चक्कर ने चालक ने कार की रफ्तार तेज कर दी। करीब 20 मिनट बाद ही कार ने 18 किलोमीटर दूर उझानी में एक और बाइक को टक्कर मार दी। जहां बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर घायल हो गया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस कार से हादसे की बात से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है- दो अलग-अलग जगहों पर बाइकों के टकराने से हादसे हुए हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिए CCTV फुटेज खंगाल रही है। मृतकों की तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए…
रविवार शाम बिजनौर हाईवे पर एक तेज रफ्तार सफेद कार ने 12 से 21 किलोमीटर के दायरे में कहर बरपा दिया। अलग-अलग स्थानों पर चार बाइकों को टक्कर लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसों के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहला हादसा रविवार शाम करीब 5 बजे बहेड़ी मोड़ के पास हुआ। यहां एक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद चालक बिना रुके तेजी से बदायूं से बिल्सी की ओर भाग निकला। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने बिल्सी थाने को अलर्ट किया, लेकिन कार वहां तक पहुंचने से पहले ही रास्ता बदल चुकी थी। करीब सात किलोमीटर आगे रोशननगर मोड़ (जिला मुख्यालय से लगभग 3 किमी दूर) पर कार ने दूसरी बाइक को चपेट में ले लिया। बरामय खेड़ा निवासी 55 वर्षीय बदलू पुत्र नवी अहमद खेत से बाइक पर घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। बदलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में चल रहे शान मोहम्मद घायल हो गए। हादसे के बाद चालक फिर मौके से फरार हो गया। रोशननगर से करीब पांच किलोमीटर आगे उझानी कोतवाली क्षेत्र के लऊआ मोड़ के पास कार ने फिर बाइक सवारों को टक्कर मार दी। करतौली गांव (थाना भमोरा, जिला बरेली) निवासी 25 वर्षीय मुकेश पुत्र सतपाल और उनके बहनोई 50 वर्षीय मदनलाल पुत्र डोरीलाल निवासी दबिहारी बाइक से जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे। मुकेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि मदनलाल गंभीर रूप से घायल हैं। इसी दौरान लऊआ गांव निवासी 20 वर्षीय विशाल पुत्र प्रमोद सिंह भी कार की चपेट में आ गए और उनकी भी जान चली गई। पुलिस बोली- कार नहीं, दो बाइकें आपस में भिड़ीं, सीसीटीवी खंगाले जा रहे
उझानी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार का कहना है कि एक हादसा कार से और दूसरा दो बाइकों की आपसी टक्कर से हुआ है। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूरी घटना एक ही तेज रफ्तार कार से जुड़ी है जिसने 12 से 21 किमी तक उत्पात मचाया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, लेकिन सोमवार तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। अलर्ट के बावजूद बच निकला चालक, दहशत में लोग
बहेड़ी मोड़ की सूचना पर बिल्सी पुलिस बदायूं रोड पर कार का इंतजार करती रही, लेकिन चालक किसी गांव के रास्ते से फरार हो गया। हाईवे पर लगातार हुए इन हादसों से इलाके में दहशत का माहौल है। सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार ने कहा कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और वाहन की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है और ग्रामीण तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ———————————- ये खबर भी पढ़िए… शादी के बाद दूल्हा किन्नर निकला:बाराबंकी में विदाई से पहले खुला राज; नेग लेने पहुंचे किन्नर अपने साथ ले गए
बाराबंकी में शादी के बाद दूल्हा किन्नर निकला। बात फैलते ही बाराती भागने लगे। गुस्साए लड़की वालों ने दूल्हे को पकड़कर बंधक बना लिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले किन्नर समुदाय के लोग उसे लेकर चले गए। घटना शुक्रवार की है, गाजे-बाजे के साथ नाचते हुए बाराती पहुंचे। बारात का स्वागत सत्कार हुआ। जयमाल के बाद 7 फेरे हुए। सुबह दुल्हन की विदाई होनी थी। इससे कुछ देर पहले किन्नर नेग मांगने पहुंचे। दूल्हे को देखते ही उन्होंने पहचान लिया। पढ़िए पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *