पत्नी-बेटे की रिटायर फौजी ने गोली मारकर हत्या की:खुद रेलवे लाइन पर लेटकर सुसाइड किया, कानपुर की वारदात

कानपुर में एक रिटायर फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पत्नी और नाबालिग बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। डबल मर्डर के बाद वह बाइक से रेलवे स्टेशन पहुंचा और ट्रेन के नीचे लेटकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को हुई यह घटना सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के बखरिया गांव की है। मृतक फौजी की पहचान चेतराम पासवान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रथमदृष्टया यह लग रहा कि फौजी ने पहले पत्नी और बेटे को मारा और फिर ट्रेन से कटकर जान दे दी। हालांकि, फौजी ने पत्नी और बेटे की हत्या कर खुद आत्महत्या क्यों की, वजह अभी सामने नहीं आ सकी है। सुसाइड की सूचना देने पुलिस घर पहुंची तो वहां दो लाशें मिली
पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि कठोगर-इमलीपुर रेलवे अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। पुलिस पहुंची, उसके जेब में मिले आधार कार्ड और बाइक नंबर के आधार पर पहचान चेतराम पासवान के रूप में हुई। पुलिस चेतराम के घर पहुंची तो दरवाजा बाहर से खुला था। आवाज देने पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। पुलिस घर के अंदर गई तो पत्नी सुनीता वर्मा (40) और नाबालिग बेटे दीप (16) का शव पड़ा था। पास में डबल बैरल बंदूक पड़ी थी। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पति ने पत्नी और बेटे की हत्या के बाद सुसाइड की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *