पंचकूला DC ऑफिस के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन:पेंशन कटौती और अमेरिकी डील का विरोध, बोले- बुजुर्गों पर अत्याचार कर रही सरकार

पंचकूला में बुजुर्गों की काटी जा रही पेंशन, गरीबों के राशन कार्ड काटने व किसान विरोधी ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस कमेटी की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता पंचकूला में डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सांकेतिक धरना भी दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष चौहान ने बताया कि भाजपा सरकार ने एक लाख से अधिक लोगों की पेंशन काट दी, जबकि सरकार झूठ बोल रही है कि किसी की पेंशन नहीं काटी गई। पेंशन कटने के कारण बुजुर्ग सरकारी कार्यालयों के धक्के खा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। ट्रेड डील से किसानों को नुकसान जिलाध्यक्ष संजय चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील की है, जिसका असर भारतीय किसानों पर देखने को मिलेगा। भारत ने अमेरिका के लिए कृषि उत्पादों पर ट्रैरिफ कम करके बाजार खोल दिया है, जिससे सोयाबीन व ऑयल सीड किसानों पर दबाव बढ़ेगा। प्रदर्शन में विधायक नहीं शामिल प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस प्रधान सुधा भारद्वाज, पूर्व चेयरमैन रविंद्र रावल सहित कई पदाधिकारी मौजूद हैं, लेकिन पंचकूला शहर विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए हैं। यह दूसरी बार है, जब कांग्रेस प्रदर्शन में विधायक नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *