करनाल महिला का महिला का सड़क पर गर्भपात:CHC के बाहर हुआ गर्भपात, नवजात की मौत; परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

करनाल जिले के घरौंडा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के गेट के बाहर सोमवार दोपहर को 6 महीने की गर्भवती महिला का अस्पताल के बाहर ही प्री-मैच्योर डिलीवरी हो गई। जिससे नवजात की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। आज महिला अपने परिजनों के साथ अस्पताल पहुंची थी। इसी दौरान गेट के बाहर ही उसे तेज दर्द उठा और सड़क पर ही गर्भपात हो गया। सूचना मिलते ही अस्पताल की नर्सें आनन-फानन में बाहर आईं और महिला व नवजात को अंदर ले जाया गया, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। परिजनों का आरोप: कल भी आए थे, दवाई देकर भेजा महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि महिला एक दिन पहले भी पेट दर्द की शिकायत लेकर CHC आई थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद आज दोबारा बुलाया था। परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार को दवाई देकर घर भेज दिया गया, जबकि महिला की हालत गंभीर थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *