हिसार का CA पति ही निकला बैंकर पत्नी का हत्यारा:चरित्र पर शक करता था, झज्जर में कैंची से काटा गला; 5 माह पहले शादी हुई थी

हरियाणा के बहादुरगढ़ में कार में बैंक कर्मी महक के मर्डर की गुत्थी 18 घंटे बाद ही सुलझ गई। झज्जर पुलिस ने गुरुग्राम में चार्टर्ड अकाउंटेंट उसके पति अंशुल धवन को गिरफ्तार कर लिया। पहले पुलिस को गुमराह करने के लिए अंशुल ने कहानी बनाई थी। पुलिस को बताया था कि रात को किसी ने लूट के इरादे से उन पर हमला किया।

पुलिस ने पूछताछ की तो अंशुल बार-बार कहानी बदलने लगा। वो हत्यारों का हुलिया भी नहीं बता पाया। इससे वो शक के दायरे में आ गया। सख्ती से पूछताछ की तो सबकुछ उगल दिया। बोला-पत्नी के चरित्र पर शक था। इसे लेकर दोनों में अकसर झगड़ा होता था। हांसी निवासी महक गुरुग्राम में HDFC बैंक में काम करती थी। उसकी 25 सिंतबर 2025 को हिसार निवासी अंशुल के साथ अरेंज मैरिज हुई थी। वेलेंटाइन डे (14 फरवरी) पर दोनों हिसार आए। रविवार (15 फरवरी) रात करीब 7 बजे दोनों अपनी गाड़ी से निकले थे। इसके चार घंटे बाद पति ने पुलिस को कॉल करके जानकारी दी कि किसी ने उसकी पत्नी की गला काट कर हत्या कर दी। उधर, मृतका के पिता कृष्ण कथूरिया ने दामाद पर ही हत्या करने का शक जताया था। उन्होंने कहा था कि दामाद ने गलब्स पहनकर पहले उनकी बेटी का गला दबाया, फिर कैंची से गला काट दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की और पूरे केस का खुलासा कर दिया। महक और उसके पति अंशुल के 2 PHOTO.. सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… पिता ने क्यों दामाद को हत्यारा बताया, पढ़ें 3 बातें… पहले गला दबाया, फिर कैंची से काटा गला
महक के पिता कृष्ण कथूरिया ने कहा-दामाद ने ही मेरी बेटी का खून किया है और थाने में अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। पूरी प्लानिंग के तहत अंशुल ने यह मर्डर किया है। उसने पहले गलब्स पहनकर उनकी बेटी का गला दबा दिया। इसके बाद कैंची से उसके गले की नस काट दी। इसके बाद उसने इसे हादसा दिखाने के लिए अपने माथे पर भी चोट का निशान बना दिए। गाड़ी में दोनों में जमकर बहस हुई
कृष्ण कथूरिया की माने तो जब उन्होंने दामाद अंशुल से पूछा कि महक कैसे मरी तो वह बोला- किसी ने उसकी हत्या कर दी। हमने सवाल किया कि तेरी पत्नी को कोई मार गया, तुझे पता नहीं है कि कौन था। पिता के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें बताया है कि दामाद कह रहा है कि कहासुनी में हत्या कर दी। गाड़ी में दोनों में बहस हो गई थी। ससुराल वाले दो घंटे पहले ही मौके पर पहुंच गए थे
कृष्ण कथूरिया ने आगे बताया कि रविवार को दोनों हांसी आए थे और 10 मिनट रूककर चले गए। इसके बाद लड़के के पिता का मेरे बेटे के नंबर पर साढ़े 10 बजे फोन आया। मेरा बेटा हरिद्वार गया हुआ था। इसके बाद 11 बजकर 20 मिनट पर लड़के के पिता का मेरे पास फोन आया और बताया कि आपकी बेटी का मर्डर हो गया है। हम तुरंत घर से निकले और रात करीब डेढ़ बजे रात को घटनास्थल पर पहुंच गए। हमें पता चला कि लड़के के घरवाले साढ़े आठ बजे ही घटनास्थल पर पहुंच गए और जबकि हमें कई घंटे बाद बताया गया। इस कारण हमारा शक और बढ़ गया। बहन बोलीं- दोनों के बीच कभी झगड़ा नहीं देखा
उधर, सोमवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंची महक की बड़ी बहन श्रुति रोती-बिलखती दिखीं। बताया कि पांच ही महीने हुए थे शादी को। बहन प्रेग्नेंट थी। बहन और जीजा दोनों कल घर आए थे। दोनों काफी खुश थे। करीब 10 मिनट मम्मी-पापा से बात की। इसके बाद दोनों गुरुग्राम के लिए निकल गए थे। वह मुझे हर बात शेयर करती थी। हमने कभी नहीं सुना कि दोनों के बीच कभी झगड़ा हुआ हो। पता नहीं अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसकी बहन को मार दिया गया। उसे इंसाफ चाहिए। पुलिस को इस मामले में गंभीरता से इन्वेस्टिगेशन करना चाहिए। भाई बोला- मुझे जीजा पर ही शक
उधर, महक के भाई अक्षय ने बताया कि मेरी सिस्टर का रात को 10:00 बजे के करीब मर्डर हुआ है। मुझे ये इंफॉर्मेशन जीजा के पिताजी ने ही दी थी। मुझे मेरे जीजा पर ही शक है। दोनों के बीच झगड़े के सवाल पर कहा कि कभी ऐसा सुना तो नहीं था, लेकिन अब क्या बात हुई है वो तहकीकात में ही पता लगेगा। —————- ये खबर भी पढ़ें… यमुनानगर में फौजी की पत्नी की गला काटकर हत्या:नानी बोली- कटती हुई देखी बेटी, जेठ के बेटे ने कई वार किए; पति जम्मू-कश्मीर में तैनात हरियाणा के यमुनानगर में महिला मोनिका की सोते वक्त धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। आरोप जेठ के बेटे और उसके एक साथी पर ही लगा है। मृतक महिला की नानी का कहना है कि उन्होंने अपनी आंखों से नाती को कटते हुए देखा है। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *