जमुई में सड़क हादसे में महिला घायल:दिग्घी मोड़ पर मवेशी को बचाने में बाइक हुई अनियंत्रित,पूजा करके लौटते समय एक्सीडेंट

जमुई में सोमवार को दिग्घी मोड़ के पास एक सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मवेशी को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई थी। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, झाझा थाना क्षेत्र के पेरगाहा गांव निवासी नागेश्वर यादव अपनी पत्नी रानी देवी के साथ पतनेश्वर धाम मंदिर में पूजा करने गए थे। पूजा के बाद घर लौटते समय दिग्घी मोड़ के समीप अचानक बाइक के सामने एक मवेशी आ गया। मवेशी को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। इस हादसे में रानी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जिले में अक्सर सड़क पर आवारा मवेशियों और कुत्तों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए पशु मालिकों को अपने मवेशियों को मुख्य मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों से दूर रखने के लिए सतर्कता बरतनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *