ग्वालपाड़ा पुलिस ने 120 लीटर शराब पकड़ी:वाहन चेकिंग के दौरान दो तस्कर गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त

ग्वालपाड़ा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 120 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। जानकारी के अनुसार, ग्वालपाड़ा थाना पुलिस खोखशी गांव के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से पॉलीथिन में पैक की हुई भारी मात्रा में देशी चुलाई शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय टिंकू कुमार (पिता अरुण मंडल) और 35 वर्षीय नटवर चौधरी (पिता घनश्याम चौधरी) के रूप में हुई है। दोनों मधेपुरा जिले के उदाकिसुनगंज थाना क्षेत्र के करौती बाजार (वार्ड संख्या 04) के निवासी बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने शराब और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। थाना स्तर पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद, दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि शराब की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ पहुँचाने की योजना थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *