हरियाणा में कल जारी होंगे 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड:25 से परीक्षा शुरू, 1421 सेंटर बनाए गए, 5.66 लाख परीक्षार्थी देंगे एग्जाम

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं (सेकेंडरी) और 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) रेगुलर (नियमित) और प्राइवेट (स्वयंपाठी) वार्षिक परीक्षा फरवरी/मार्च 2026 के लिए प्रवेश-पत्र कल 17 फरवरी से बोर्ड वेबसाइट पर जारी होंगे। 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 26 फरवरी से और 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होंगी। इसके लिए प्रदेशभर में 1421 परीक्षा केन्द्रों पर करीब 5 लाख 66 हजार 400 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा के प्रवेश-पत्र सभी विद्यालय मुखिया बोर्ड वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपने यूजर आईडी व पासवर्ड से लॉगिन करके परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र का रंगीन प्रिंट आउट ए-4 साइज पेपर पर डाउनलोड करें। विवरण में त्रुटि हो तो तुरंत करवाएं ठीक
उन्होंने बताया कि यदि परीक्षार्थी के विवरणों में कोई त्रुटि है तो तुरंत बोर्ड कार्यालय में संपर्क करते हुए संबंधित दस्तावेज एवं शुल्क सहित बोर्ड कार्यालय में उपस्थित होकर सही करवा सकते हैं। सभी परीक्षार्थी प्रवेश पत्र पर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें। स्वयंपाठी परीक्षार्थी जिन द्वारा कंपार्टमेंट (E.I.O.P.), अतिरिक्त विषय एवं पूर्ण विषय अंक सुधार और आंशिक अंक सुधार की परीक्षा दी जानी है, वे अपना प्रवेश-पत्र बोर्ड वेबसाइट पर दिए लिंक से पिछला अनुक्रमांक, नाम, पिता का नाम और माता का नाम भरते हुए प्रवेश पत्र का रंगीन प्रिंट आउट डाउनलोड कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर किया जारी उन्होंने बताया कि यदि किसी दिव्यांग परीक्षार्थी को लेखक की सुविधा लेनी है तो परीक्षा केंद्र के मुख्य केंद्र अधीक्षक द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी से प्रामाणिक दिव्यांग प्रमाण पत्र जांच करने उपरांत परीक्षा आरंभ होने से एक घंटा पूर्व लेखक उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त बोर्ड कार्यालय में सहायक सचिव द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी से प्रामाणिक दिव्यांग प्रमाण पत्र परीक्षा आरंभ होने से एक दिन पूर्व लेखक उपलब्ध करवाया जाएगा। किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर बोर्ड वेबसाइट पर जारी हेल्पलाइन नंबर 01664-254309, सेकेंडरी शाखा की ई-मेल assec@bseh.org.in सीनियर सेकेंडरी शाखा की ई-मेल assrs@bseh.org.in व adhos@bseh.org.in पर तुरंत संपर्क करके समाधान करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *