रोहतास में 58 केंद्रों पर 47199 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम:आज से मैट्रिक परीक्षा शुरू, जूते-मोजे के साथ एंट्री बैन

रोहतास में मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी, जो 24 फरवरी तक चलेगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण और कदाचार-मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्था की है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इस परीक्षा में जिले के हजारों परीक्षार्थी शामिल होंगे। सासाराम, डेहरी और बिक्रमगंज अनुमंडलों में कुल 58 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के आसपास धारा 144 लागू रहेगी, ताकि भीड़ या अव्यवस्था को रोका जा सके। समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। प्रथम पाली के लिए सुबह 9:30 बजे और द्वितीय पाली के लिए दोपहर 1:45 बजे तक प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी। कदाचार रोकने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। केंद्राधीक्षक को छोड़कर किसी को भी मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। बैठक में कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय सहित कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरे रोहतास जिले में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि परीक्षार्थियों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *