वेलेंटाइन-डे पर बनाया बैंकर पत्नी के मर्डर प्लान:हिसार का CA अननॉन कॉल-मैसेज आने से खफा था; झज्जर में कैंची से गले पर किए 6 वार

हरियाणा के हांसी की बैंकर पत्नी महक के मर्डर के 18 घंटे बाद ही हिसार के चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) अंशुल धवन की गिरफ्तारी हो गई। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद अंशुल ने बड़ा खुलासा किया। अंशुल को अपनी सुंदर पत्नी के चरित्र पर शक था। वेलेंटाइन डे पर पत्नी के मोबाइल पर लगातार अननॉन कॉल-मैसेज आने के बाद ही उसने मर्डर का प्लान बना लिया था।

27 साल की महक गुरुग्राम में HDFC बैंक में काम करती थीं। अंशुल को महक के अपने सहकर्मियों से मिलनसार व्यवहार भी अखरता था। दोनों के बीच कोई अनबन चल रही है, इसका अंदाजा महक के परिवार को नहीं था। वेलेंटाइन डे मनाने के बाद 15 फरवरी को दोनों हिसार से गुरुग्राम लौट रहे थे। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि रास्ते में भी अंशुल और महक के बीच बहस हुई। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि कार में ही अंशुल ने महक का गला दबाया, फिर कैंची से कम से कम 6 वार किए। इसके बाद खुद के माथे पर चोट मार ली, ताकि लूट की कहानी गढ़ सके। सबूत छुपाने के लिए महक का गला दबाने से पहले हाथों में ग्लब्स भी पहन रखे थे, ताकि जांच में उसके फिंगर प्रिंट न आए। फिर पुलिस को फोन पर सूचना दी कि उनके साथ लूट हुई है। हालांकि उसकी यह कहानी ज्यादा देर टिक नहीं पाई। पुलिस दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। ताकि पता चल सके कि मोबाइल पर आई किस कॉल या मैसेज की वजह से झगड़ा हुआ। उसे रिमांड पर लेने की भी तैयारी है। 4 पाइंट में समझें…कैसे खुली CA पति की झूठी कहानी की पोल पुलिस को बताया लूट हुई, हुलिया नहीं बता पायाः 15 फरवरी रात को अंशुल ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके सूचना दी कि उनके साथ वारदात हुई है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तब तक महक की मौत हो चुकी थी। शव मारूति फ्रॉन्क्स कार से बाहर पड़ा था। अंशुल के माथे पर चोट का निशान था। अंशुल ने पुलिस को बताया कि किसी ने उन पर हमला किया। हालांकि वे हमलावरों का हुलिया सही से नहीं बता पाया। सुनसान रास्ते पर क्यों गएः अंशुल की कार बहादुरगढ़ रोड पर जिस जगह खड़ी मिली, वो सुनसान इलाका है। यहां सूखा रजबाहा है। आसपास ईंट भट्ठे ही हैं। पत्नी के साथ यात्रा के लिए रात में यह सुनसान रास्ता क्यों चुना, इस पर अंशुल कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। वारदात स्थल झज्जर-बादली मार्ग से 100 मीटर अंदर कच्चे रास्ते पर है। यहां से आबादी करीब एक किलोमीटर दूर है। पत्नी के मायके में कई घंटे बाद सूचना दीः महक के मायके वालों को 15 फरवरी रात 10 बजे के बाद सूचना दी गई। जबकि घटना उससे करीब दो-ढाई घंटे पहले हो चुकी थी। यही नहीं अंशुल के परिवार वाले भी काफी पहले मौके पर पहुंच चुके थे। महक के पिता कृष्ण कथूरिया ने मौके पर पहुंच कर इसका शक जताया था। इसके बाद ही पुलिस ने अंशुल से सख्ती से बात की। अंशुल की कहानी और मौके के सबूत विरोधाभासीः पुलिस 16 फरवरी को अंशुल ने वारदात स्थल पर लेकर गई। सीन रीक्रिएट करने की कोशिश हुई। लूट के लिए हत्या की जो कहानी बताई वो मौके पर जांच में मिले सबूतों से मेल नहीं खा रही थी। वारदात स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया तो ऐसे सुराग नहीं मिले जो यहां लूट जैसी वारदात की कहानी पुख्ता करते हों। अब टाइम लाइन से समझिए…कैसे हुई पूरी वारदात सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें… मैरिज से मर्डर तक की कहानी बहन बोलीं- प्रेग्नेंट थी महक, कभी झगड़ा होते नहीं देखा
सोमवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची महक की बड़ी बहन श्रुति ने बताया कि महक प्रेग्नेंट थी। बहन और जीजा रविवार को घर आए थे। दोनों काफी खुश थे। करीब 10 मिनट मम्मी-पापा से बात की। इसके बाद दोनों गुरुग्राम के लिए निकल गए थे। श्रुति के मुताबिक-महक मुझसे हर बात शेयर करती थी। हमने कभी नहीं सुना कि दोनों के बीच कभी झगड़ा हुआ हो। पता नहीं अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसकी बहन को मार दिया गया। —————– ये खबर भी पढ़ें… हिसार का CA पति ही निकला बैंकर पत्नी का हत्यारा:चरित्र पर शक करता था, झज्जर में कैंची से काटा गला; 5 माह पहले शादी हुई थी हरियाणा के बहादुरगढ़ में कार में बैंक कर्मी महक (27) के मर्डर की गुत्थी 18 घंटे बाद ही सुलझ गई। झज्जर पुलिस ने गुरुग्राम में चार्टर्ड अकाउंटेंट पति अंशुल धवन को उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पहले पुलिस को गुमराह करने के लिए अंशुल ने लूट के विरोध में हत्या की कहानी बनाई। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *